Bihar Elections: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
Bihar Elections: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए बीजेपी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है। देखिए पूरी लिस्ट…

आपको बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा की। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत जनता दल (यूनाइटेड) और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। सीटों के बंटवारे के अनुसार, बीजेपी कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की यह पहली सूची कई बड़े नामों को समेटे हुए है। पार्टी ने अपने सीनियर नेताओं सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि और राम नारायण मंडल को उम्मीदवार बनाया है। इनमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तरापुर सीट से, विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से, रेणु देवी को बेतिया से, तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से, प्रेम कुमार को गया टाउन से, मंगल पांडे को सिवान से, कृष्ण कुमार ऋषि को बनमंखी (एससी) से और राम नारायण मंडल को बांका से टिकट दी गई है।
देखिए पूरी लिस्ट





