2000 रुपए का नोट रखने वालों को बड़ी राहत..पढ़िए ख़बर

Trending बिजनेस

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
2000 Rupee Note: अगर आपके पास अभी भी 2000 के नोट पड़े हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। 2000 के नोट को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोटों के बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर (30 September) से आगे बढ़ा दी है। अब जिनके पास भी दो हजार के नोट हैं वो 7 अक्टूबर 2023 तक बैंक जाकर अपने नोटों को बदलवा सकेंगे। रिजर्व बैंक (RBI) ने शनिवार को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर बताया। रिजर्व बैंक के इस फैसले से काफी लोगों को राहत मिली है। रिजर्व बैंक ने 8 अक्टूबर 2023 से बैंकों को इस बारे में जरूरी निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi:कनॉट प्लेस का मालिक कौन? करोड़ों रुपए कौन वसूलता है?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः एक और बैंक बंद..42 हजार लोगों के 150 करोड़ फंसे

खबर के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि 19 मई 2023 तक 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में थे। इनमें 3.42 लाख करोड़ रुपए बैंकों के वापस आ गए हैं। 29 सितंबर 2023 को क्लोजिंग के समय तक 0.14 लाख करोड़ रुपये मूल्य के दो हजार रुपये के नोट (2000 rupee note) सर्कुलेशन में मौजूद रहे। रिजर्व बैंक ने यह भी साफ कर दिया कि 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को यह खबर आई थी कि केंद्रीय बैंक 2000 रुपये के नोट बदलने की समयसीमा को आगे बढ़ा सकता है। चर्चा थी कि आरबीआई उन लोगों के लिए विशेष छूट लेकर आ सकता है जो डेडलाइन से चूक गए हैं।
किसी भी बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं नोट
अगर आपको अभी यह नोट बदलना है तो आप किसी भी बैंक में जाकर बिना किसी डॉक्यूमेंट के बदलवा सकते हैं। आरबीआई के एक सर्वे में यह निकलकर सामने आया था कि लोग 2000 रुपये के नोट (2000 rupee note) को सबसे कम पसंद करते हैं। आरबीआई ने 2000 रुपये के नए नोट की छपाई साल 2019 से ही बंद कर रखी है।
8 अक्तूबर के बाद क्या होगा 2000 के नोटों का
आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आठ अक्तूबर 2023 से बैंक शाखाओं में दो हजार के नोटों को जमा लेना और बदलना बंद कर दिया जाएगा। आठ अक्तूबर के बाद आरबीआई के 19 इश्यू दफ्तरों में एक बार में 20 हजार रुपये तक के 2000 के नोट बदले जा सकेंगे।
19 इश्यू दफ्तरों के माध्यम से खातों में भी जमा हो सकेंगे 2000 के नोट
आठ अक्तूबर के बाद केवल आरबीआई के 19 इश्यू दफ्तरों के माध्यम से दो हजार के बचे नोटों को अपने खातों में जमा किया जा सकेगा। लोग दो हजार के नोट डाक विभाग से भी आरबीआई के 19 इश्यू दफ्तरों को भेज सकते हैं। ये नोट का मूल्य संबंधित व्यक्ति के खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
2016 में आया था 2000 का नोट
2000 का नोट नोटबंदी के बाद नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इनकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। हालांकि RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है। वहीं 2021-22 में 38 करोड़ 2000 के नोट नष्ट किए गए थे।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi