मेरठ, गाज़ियाबाद, दिल्ली में गंगाजल को लेकर बड़ी ख़बर

दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Water Supply:
मेरठ, गाज़ियाबाद, दिल्ली वालों के लिए राहत भरी ख़बर है। बिना पानी के दीवाली (Diwali) का त्यौहार मनाने के बाद अब गंगाजल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। करीब महीने भर से बंद पड़ी गंगाजल (Gangajal) की सप्‍लाई को 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी। 24 अक्तूबर की आधी रात से सफ़ाई के लिए गंग नहर को बंद कर दिया गया था..वहीं गाजियाबाद (Ghaziabad) में दीपावली की आधी रात से पेयजल की सप्लाई शुरू हो गई है। हालांकि लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। दावा था कि 48 घंटे बाद गंगाजल की सप्लाई मिलने लगेगी लेकिन दिवाली वाले दिन भी इंदिरापुरम में कम समय के लिए पानी की सप्लाई हुई। इससे लोगों में नाराजगी दिखी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः गाज़ियाबाद स्टेशन पहुंचना होगा आसान..यूपी सरकार का रोड मैप पढ़िए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida 51-52 मेट्रो से सफ़र करने वालों के लिए गुड न्यूज़
सिंचाई विभाग (Irrigation Department) की ओर से हर साल नहर साफ-सफाई के लिए विजयादशमी से दिवाली तक गंगा जल की सप्लाई को बंद कर दिया जाता है। इस बार 23-24 अक्तूबर की मध्य रात्रि से हरिद्वार से गंगा जल की सप्लाई बंद कर दी गई थी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 24 अक्तूबर से 12 नवंबर तक गंगा जल हरिद्वार से गंग नहर में बंद कर दिया गया। 12 नवंबर की मध्य रात्रि से गंग नहर में गंगा जल के प्रवाह को छोड़ा जाना था, किसी कारण से 12 नवंबर की रात को गंगा जल की आपूर्ति नहीं प्रारंभ हो सकी। माना जा रहा था कि कुछ स्थानों पर सफाई कार्य पूर्ण न होने के कारण उसे 24 घंटे के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि नगर निगम के जल-कल विभाग को इस संबंध में सूचना नहीं दी है। नगर निगम के जल-कल विभाग के अभियंता पंकज कुमार के अनुसार अब अगले 24 घंटे बाद भोला की झाल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक गंगा जल आने लगेगा। उसके बाद करीब आठ से 10 घंटे भोला की झाल से शहर तक पाइपलाइन की सफाई में समय लगेगा। कारण बड़ी मात्रा में गंग नहर से गाद आदि जमा हो जाता है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi