नोएडा की दर्दनाक घटना..डीयू की स्टूडेंट ने किया सुसाइड

दिल्ली NCR

बड़ी ख़बर नोएडा के सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसायटी से आ रही है। जहां डीयू से पीएचडी कर रही एक महिला ने सुसाइड कर लिया है।

महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने अपनी फ्रेंड से चैट किया था। जिसमें उसने अपनी जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी थी। घटना के समय पति दूसरे कमरे में था। उसने आकर देखा तो पत्नी पंखे से लटकती मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
ढाई साल पहले ही राजस्थान में हुई थी शादी
निलाक्षी मूलरुप से गुवाहाटी की रहने वाली थी। करीब ढाई साल पहले ही राजस्थान के रहने वाले आकाश के साथ उसकी शादी हुई थी। दोनों नोएडा के सेक्टर-110 स्थित लोट्स पनाश सोसायटी के फ्लैट नंबर 101 टावर-11 में साथ रहते थे। उनके एक भी बच्चे नहीं थे। आकाश ड्राई फ्रूट का बिजनेस करता है।
महिला मित्र से चैटिंग के बाद किया सुसाइड
पुलिस के अनुसार सोमवार को देर रात निलाक्षी अपने स्टडी रूम में थी। उसने रात में दिल्ली की रहने वाली एक फ्रेंड से वाट्सएप चैट किया था। चैटिंग के दौरान उसने बताया कि वह जिंदगी से काफी थक चुकी है।इसके बाद उसकी फ्रेंड ने कई बार उसे फोन किया लेकिन उसका फोन नहीं उठा।
उस समय पति आकाश दूसरे कमरे में था। उसकी फ्रेंड ने आकाश को फोन करके चैट वाली बात बताई। उसने ये भी बताया कि चैट के बाद से उसका फोन नहीं उठ रहा है। पति ने उसके स्टडी रूम में जाकर देखा तो पंखे से उसकी डेडबॉडी लटकी हुई थी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
पति से होगी पूछताछ
थाना फेज-2 प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वह कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। हालांकि इसकी वजह पता नहीं चल पाई है। उसके पति से पूछताछ की जाएगी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि महिला काफी दिनों से डिप्रेशन में थी और उनका इलाज चल रहा था। थाना फेज-2 पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ढाई साल पहले हुई थी शादी दिल्ली से कर रही थी PHD
मृतक निलाक्षी अपने पति के साथ नोएडा के सेक्टर-110 स्थित लोट्स पनाश सोसायटी के फ्लैट नंबर 101 टावर-11 में रहती थी। करीब ढाई साल पहले ही राजस्थान निवासी आकाश के साथ उनकी शादी हुई थी। निलाक्षी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही थी। वहीं पति का ड्राई फ्रूट का व्यवसाय है। अभी इनके कोई बच्चा नहीं था। जिस समय निलाक्षी ने आत्महत्या की उस समय वो अपने स्टडी रूम में थी। इस दौरान उसे कोई डिस्टर्ब नहीं करता था।
(सौ. भास्कर)