ख़त्म हुआ इंतजार..नोएडा एक्सटेशन मेट्रो को हरी झंडी

दिल्ली NCR

Jyoti Shinde, Editor, Khabrimedia

नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच मेट्रो की सवारी का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है।  क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Noida Extension) को मेट्रो की सौगात जल्द मिलने वाली है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच मेट्रो चलाने की योजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। मेट्रो चलाने की मंज़ूरी केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय से मंज़ूर होकर कैबिनेट तक पहुंच गई है। ख़बर है कि केंद्र की हरी झंडी मिलते ही 2023 के आखिर या फिर 2024 से मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा भूल जाइए..सस्ती प्रॉपर्टी चाहिए तो यहां जाइए !

नोएडा-ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन ने भी इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट को 2019 में ही मंजूरी मिल चुकी थी लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के चलते यह प्रोजेक्ट लेट होता गया। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर में इसका काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही  कई साल से अधर में लटकी ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) वेस्ट की मेट्रो रेल (Metro Rail) योजना पटरी पर आएगी। इस लाइन के शुरू होते ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ जाएगा।  

कितना लंबा होगा रूट

नया रूट करीब 15 किलोमीटर का होगा। पहले फेज में 5 मेट्रो रेल स्टेशन बनाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले

सेक्टर-122

सेक्टर-123

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2

ईकोटेक-12

पर काम शुरू होगा। हालांकि इस पूरे रूट पर 9 स्टेशन बनकर तैयार होने हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो लाइन के शुरू होते ही वेस्ट के सेक्टर ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन और दिल्ली मेट्रो की ब्‍लू लाइन से जुड़ जाएंगे।

कितना खर्च आएगा ?
नोएडा सेक्टर-51 से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट नॉलेज पार्क 5 तक शुरू होने वाली मेट्रो रेल का पूरा रूट एलिवेटेड होगा। जानकारों की मानें तो पहले फेज के इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 1100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लेकिन अकेले सिविल वर्क पर ही करीब 500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, यूपी और केन्द्र सरकार मिलकर यह पैसा देंगी।

देश के पहले 4 मंजिला मेट्रो स्टेशन होंगे ग्रेटर नोएडा में

जानकारों की मानें तो यह पहला मौका होगा जब ग्रेटर नोएडा में मेट्रो ट्रेन के 4 मंजिला स्टेशन बनेंगे। पहले फेज के सभी 5 स्टेशन 4 मंजिला होंगे।

दो चरणों में होगा निर्माण कार्य

अधिकारियों की मानें तो दो चरण में इसका निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-दो तक मेट्रो चलनी है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा के साथ दिल्ली के लोगों को भी होगा फायदा

नोएडा एक्सटेंशन तक मेट्रो के चलने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ दिल्ली के लोगों को भी फायदा होगा। खासकर जो लोग रहते तो दिल्ली में हैं, लेकिन जॉब नोएडा या फिर ग्रेटर नोएडा में करते हैं।

Read: Noida Extension MetroGreater Noida WestKhabri media,Breaking NewsNews Update,khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News