Noida

Noida-ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर्स के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida-ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर्स के लिए खुश कर देने वाली खबर

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर्स के लिए खुश कर देने वाली खबर है। जल्द ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) के इंजीनियर्स को दिल्ली या कहीं और नौकरी करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। आपको बता दें कि वैश्विक तकनीकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) उत्तर प्रदेश के आईटी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए नोएडा में अपना नया डेवलपमेंट सेंटर बनाने जा रही है। यह प्रोजेक्ट 15 एकड़ जमीन पर तैयार किया जाएगा। इसमें लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस परियोजना से करीब 6,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: अच्छी खबर..ग्रेटर नोएडा की सूरत बदलने वाली है

Pic Social Media

दो चरण में होगा काम

इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में अत्याधुनिक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर (IT Infrastructure) का निर्णाण होगा, जिससे सुचारू संचालन की क्षमता सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान सुविधाओं का निर्माण और प्रणाली के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके दूसरे चरण में सुविधाओं को और विस्तार दिया जाएगा, जिसमें एक बढ़ते हुए कार्यबल और उन्नत प्रौद्योगिकी हब्स को समायोजित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं की स्थापना होगी।

आईटी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) का यह नया सेंटर भारत के आईटी क्षेत्र के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता और यूपी के डिजिटल और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हुए परिवर्तनों का प्रमाण है। यह परियोजना यूपी को तकनीकी केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी और राज्य के आर्थिक विकास को रफ्तार प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Gaur City की थप्पड़बाज़ महिला का वीडियो देखिए

भारत में बढ़ेगा माइक्रोसॉफ्ट का निवेश

यह कदम माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की भारत में अपनी उपस्थिति और निवेश को बढ़ाने की रणनीति का ही एक हिस्सा है। यह विकास केंद्र न केवल नोएडा बल्कि यूपी में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में नए मौकों की शुरुआत करेगा। इस परियोजना के जरिए से प्रदेश में आईटी क्षेत्र का विकास तेजी से होगा, साथ ही यहां के लोगों को उन्नत तकनीकी कौशल प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

स्थानीय उद्योगों को भी होगा फायदा

माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक संरचना में सुधार लाने के साथ-साथ स्थानीय उद्योगों को भी बढ़ावा देने का काम करेगा। माइक्रोसॉफ्ट का विकास केंद्र भारतीय आईटी इको सिस्टम के लिए एक नई दिशा को चिह्नित करेगा, और इसे राज्य के लिए एक प्रमुख निवेशक और विकास का केंद्र बनाने में मदद करेगा।