बड़ी ख़बर..बिहार में 70 हजार टीचर्स की होगी नियुक्ति

बिहार

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Bihar News: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में एक और बड़ी शिक्षक भर्ती होने वाली है। माना जा रहा है कि नीतीश सरकार ने त्योहार से पहले शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी है। शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के तहत प्रदेश में जल्द 70692 शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नीतीश की खिचड़ी में NDA का छौंका!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः आयुष्मान कार्ड बनवाने का गोल्डन मौका..चूकिएगा मत

जिन शिक्षकों की बहाली होने वाली है उनमें शिक्षा विभाग के तहत वर्ग 6 से 12 तक के अध्यापकों के 69692 व पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 1000 पद शामिल हैं। इनकी नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही कैबिनेट ने 45 प्रस्तावों पर मुहर लगायी।

क्या बोले कैबिनेट अपर मुख्य सचिव

बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 के तहत पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्था अंतर्गत पूर्व से उच्च माध्यमिक शिक्षक के 18830 सृजित व रिक्त पद, माध्यमिक शिक्षक के 18880 सृजित व रिक्त पद और 6 से 8 तक के 31982 सृजित व रिक्त पद को प्रत्यार्पित करते हुए 11 से 12 तक के अध्यापक के लिए 18830, वर्ग 9 से 10 तक के लिए विद्यालय अध्यापक के 18880 पद व वर्ग 6 से 8 के लिए 31982 पदों की स्वीकृति दी गई है।
इतनी नियुक्ति होगी:
वर्ग शिक्षक
6-8: 31982
9-10: 18880
11-12: 1883
नवंबर में हो सकती है परीक्षा
दूसरे चरण के शिक्षक बहाली की भर्ती परीक्षा का आयोजन नवंबर 2023 में किया जा सकता है। वहीं रिजल्ट दिसंबर में घोषित किए जा सकते हैं।
मंत्रिमंडल ने विकास मित्र व शिक्षा सेवक और शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) के मौजूदा मानदेय को करीब-करीब दोगुना कर दिया है। कैबिनेट बैठक में कुल 45 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi