Bank Close: अक्टूबर में इतने दिन बैंक बंद..देख लीजिए लिस्ट

Trending बिजनेस

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया
Bank Holiday: अगर आपका भी बैंक से सम्बन्धित कोई काम होतो यह खास खबर आपके लिए है। भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अक्टूबर महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है जिसके तहत इस महीने में कुल 16 छुट्टी रहेगी। फेस्टिवल वाले अक्टूबर महीने में शनिवार और रविवार के अलावा दशहरा (Dussehra) और दुर्गा पूजा जैसे कई बड़े त्यौहार पड़ रहे है जिसकी वजह इस महीने बैंक 16 दिन बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः RBI का ग्राहकों को तोहफा..नहीं बढ़ेगी आपकी EMI

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः आपके बैंक खाते को लेकर RBI गवर्नर का बड़ा ऐलान
कब कब बंद रहेंगे बैंक
1,15,22 और 29 को रविवार की वजह से बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे जबकि 14 को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है जिसकी वजह से छुट्टी रहेगी और 28 को महीने का आखिरी शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 18 अक्टूबर को कटि बिहु के चलते असम (गुवाहाटी) में बैंकों की छुट्टी होगी। 21 अक्टूबर दुर्गा पूजा महा सप्तमी की वजह से त्रिपुरा,असम,मणिपुर, और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर को दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी की वजह से त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, केरल, कानपुर, बिहार और उत्तराखंड में बैंकों में अवकाश रहेगा।
24 अक्टूबर दशहरा की वजह से आंध्रप्रदेश और मणिपुर को छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 25 और 27 अक्टूबर को दुर्गा पूजा यानी दसई में सिक्किम में बैंकों की छुट्टी होगी। 26 अक्टूबर दुर्गा पूजा यानी दसई/परिग्रहण पर सिक्किम, जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के बैंकों की छुट्टी रहेगी। ये सभी छुट्टियां केवल बैंकों के कार्य के लिए ही रहेगा जबकि ऑनलाइन पैसों का लेन देन जारी रहेगा इसके अलावा ATM भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi