Parineeti का आलीशान 40 करोड़ का घर,सजावट में किए 22 करोड़ रूपए खर्च

एंटरटेनमेंट

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ( Raghav Chadha) दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में हैशटैग “Ragniti” चर्चा में रहा है। शादी में परिणिति बेहद खूबसूरत लहंगे में थीं, वहीं वेन्यू भी देखने लायक था। उदयपुर का लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस परिणीति की शादी के लिए दो दिनों तक बुक था। इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए लहंगा डिजाइन करने में 100 दिनों से ज्यादा लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति ने शादी में करीब चार करोड़ रूपए खर्च किए हैं।


आज लग्जरी लाइफ में बात एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की

घर के कलर टोन, इंटीरियर पर 22 करोड़ रुपए खर्च कर दिए
परिणिती चोपड़ा ( Parineeti Chopra) ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर की कीमत करीब 40 करोड़ रूपए है। परिणिती का ये घर सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) , सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra), शाहरुख खान ( Shahrukh Khan), सलमान खान ( Salman Khan) जैसी बॉलीवुड हस्तियों के नाम है। इस घर में तीन बाथरूम, दो बड़े बेड रूम, एक डाइनिंग रूम और एक शानदार लिविंग रूम है। साथ ही घर में घर में एक बालकनी भी है।

Pic: Social Media

परिणिती ने अपने घर को अपने अनुसार डेकोरेट कराया है। उन्होंने फर्नीचर को लंदन से मंगवाया और घर के अन्दर ही वुडेन फ्लोर भी लगवाए। परिणिती के पूरे घर में कालीन बिछी हुई है। लिविंग रूम को भी परिणीति ने खूब डेकोरेट किया है।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर रिया चक्रवर्ती ने क्या कहा..पढ़िए स्टोरी

परिणिती का किताबों से भी खास तरह का लगाव है, उन्होंने इसलिए भी डेकोरेशन का इस्तेमाल किया है। लिविंग रूम के जस्ट बगल में बने डाइनिंग अरे की वॉल भी क्लासिक सफेद कलर की है। डाइनिंग एरिया में लकड़ी की कुर्सी हैं। उनके घरों में फ्रेंच खिड़कियां हैं। वहीं, समुद्र की ओर खुलने वाली घर की बालकनी भी कनेक्ट हैं।

Pic: Social Media

घर को डेकोरेट करने के लिए परिणीति ने न्यूट्रल टोन के रंग जैसे डार्क क्रीम, ब्राउन और पिंक कलर का इस्तेमाल किया है। घर के एक पार्ट में पूरी वॉल शीशे की है। जो कालीन और घर के रंग के साथ शाम में ब्यूटीफुल सीन क्रिएट करती हैं।

इसके अलावा परिणीति ने अपने घर में एक कॉर्नर पूजा और भगवान के लिए भी रख रखा है। परिणिती के इस ड्रीम होम को ऋचा बहल ने डिजाइन किया है।

Pic: Social Media

70 हजार रुपए की स्लीपर पहनती हैं परिणीति
परिणिती चोपड़ा को जूतों का भी बहुत ही ज्यादा सौख है, उन्होंने पिछले वर्ष अलमारी के साथ तस्वीर भी शेयर की थी। जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है।

Pic: Social Media

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi