Bank

Bank: SBI-HDFC और कोटक के लाखों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Bank: अगर आपका अकाउंट SBI-HDFC बैंक या कोटक महिंद्रा बैंक में है तो यह खबर आपके लिए अहम है।

Bank News: अगर आपका अकाउंट एसबीआई, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) या कोटक महिंद्रा बैंक में है तो यह खबर आपके लिए अहम है। इन बैंकों (Banks) ने घोषणा की है कि आज 21 सितंबर 2025 को सिस्टम मेंटीनेंस के कारण कुछ समय के लिए बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। बैंकों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने ट्रांजेक्शन इसी के अनुसार प्लान करें जिससे किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

SBI की UPI सेवा 45 मिनट बंद रहेगी

एसबीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी इसकी जानकारी साझा की है। बैंक ने कहा कि आज रात 12:15 बजे से 1 बजे तक (IST) उसकी UPI सर्विस उपलब्ध नहीं होगी। इस दौरान लेन-देन में दिक्कत आ सकती है। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे इस दौरान बिना किसी रुकावट के लेन-देन के लिए UPI लाइट का इस्तेमाल करें। यह सेवा सामान्य रूप से चलती रहेगी।

क्या है UPI LITE और इसकी लिमिट?

एनपीसीआई (NPCI) के अनुसार, UPI लाइट से 1,000 रुपये तक के छोटे भुगतान बिना पिन डाले किए जा सकते हैं। एक दिन में अधिकतम 10,000 रुपये तक का लेन-देन किया जा सकता है और अकाउंट में अधिकतम 5,000 रुपये तक का बैलेंस रखा जा सकता है।

HDFC बैंक की सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित

एचडीएफसी बैंक ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि आज रात 1 बजे से सुबह 5:30 बजे तक उसका सिस्टम अपडेट होगा। इस दौरान नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर कई सेवाएं बाधित रहेंगी।

  • रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन नहीं होंगे।
  • रात 1 बजे से सुबह 5:30 बजे तक RTGS की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
  • रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक TPT रजिस्ट्रेशन, IPIN रीजनरेशन, TPT लिमिट बदलाव और डेबिट कार्ड से जुड़ी सेवाएं भी काम नहीं करेंगी।

कोटक महिंद्रा बैंक में भी मेंटेनेंस

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी जानकारी दी है कि आज 1:30 बजे से 2:30 बजे तक उसके सिस्टम में मेंटेनेंस होगा। इस दौरान कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे 21 सितंबर की रात से पहले अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा लें और जरूरत पड़ने पर दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल करें।