Bank Cheque पर ज़रूर लिखें ONLY..बड़ी मुसीबत से बचेंगे!

बिजनेस

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Bank Cheque Rules: सरकार ने बैंकों से जोड़ने के लिए एक से बढ़कर एक स्टेप्स उठाएं हैं। इसलिए चाहे गांव हो या शहर हर किसी के पास बैंक अकाउंट तो जरूर ही है। भारत सरकार सब्सिडी राशि और जन कल्याण योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को दी जाने वाली सहायता राशि भी सीधे अब उनके बैंक अकाउंट में ही ट्रांसफर करती है।
बैंक से जुड़ा आदमी कभी न कभी वहीं चेक का यूज भी करता ही करता है। आपने भी कई बार किया होगा। चेक में शब्दों में रकम को भर लेने के बाद उसके आगे हर कोई “only” तो लिख ही देता है। आप भी जरूर लिखते होंगें। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना क्यों आवश्यक है? यदि रकम के आगे only न लिखें तो क्या आपका चेक बाउंस हो जाएगा?

दरअसल, चेक पर अमाउंट के आगे only सेफ्टी के पर्पज से लिखा जाता है। शब्दों में लिखी रकम के आगे ओनली या केवल लिखने से आपके चेक की सिक्योरिटी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। और ये शब्द चेक की धोखाधड़ी को काफी हद तक रोक देता है। ओनली लिख देने से आप जिसे चेक प्रोवाइड कर रहे हैं, वे मनमाने तरह से आपके अकाउंट से चेक के जरिए रकम नहीं निकाल सकता है।

कैसे होती है सुरक्षा
आप यूंही समझ सकते हैं, ऐसे कि मान लें कि आप किसी व्यक्ति को 50 हजार रूपये चेक के जरिए दे रहे हैं, और वर्ड्स में लिखते समय आपने “only” का यूज नहीं किया। इससे इस बात की गुंजाइश बढ़ जाती है वे आपके द्वारा लिखी रकम के आगे लिखकर बढ़ा सकते हैं। और फिर धोखाधड़ी का शिकार भी आप हो सकते हैं। वहीं, नंबर्स के समय भी इस बात को ध्यान में रखना जरूरी होता है कि only का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि कोई और अमाउंट एड न हो जाए।

यह भी पढ़ें: SBI में है अकाउंट तो आपके लिए अच्छी ख़बर..पढ़िए

जानिए कि क्या only न लिखने पर चेक बाउंस हो जाएगा
बहुत से लोगों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि यदि चेक पर “only” लिखना भूल जाएं तो चेक बाउंस हो जाएगा क्या पर ऐसा होता नहीं है। इस खास शब्द का कनेक्शन चेक की सिक्योरिटी से है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi