Award

Award: आजतक के संजीव पालीवाल समेत 6 पत्रकारों को मिलेगा ये ख़ास अवॉर्ड

TV डिजिटल
Spread the love

Award: पल्लीबानी मिशन ने भारतीय पत्रकारिता पुरस्कार 2025 के लिए छह प्रतिष्ठित पत्रकारों को चुना है।

Award: पल्लीबानी मिशन ने भारतीय पत्रकारिता पुरस्कार 2025 (Indian Journalism Awards 2025) के लिए छह प्रतिष्ठित पत्रकारों को चुना है। यह सम्मान साहित्य, संस्कृति और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार समारोह 6 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा। इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Pic Social Media

भारतीय पत्रकारिता पुरस्कार के विजेता

आपको बता दें कि इस साल भारतीय पत्रकारिता पुरस्कार तीन प्रमुख पत्रकारों को प्रदान किया जाएगा। आजतक के कार्यकारी संपादक संजीव पालीवाल (Sanjeev Paliwal), हिंदुस्तान (हिंदी) अखबार के प्रबंध संपादक प्रताप सोमवंशी और द लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी को उनके पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

ओडिशा पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा

पल्लीबानी मिशन ने अपने आठवें ओडिशा पत्रकारिता पुरस्कार के लिए भी तीन पत्रकारों का चयन किया है। आर्गस न्यूज के डिजिटल संपादक संग्राम केशरी सदांगी, द हिंदू के विशेष संवाददाता सत्य सुंदर बारिक और संबलपुर के जिला संवाददाता रत्नाकर भोई को यह सम्मान दिया जाएगा।

समारोह में प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

पल्लीबानी मिशन के अध्यक्ष रामचंद्र नाथ ने कहा कि पुरस्कार समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे। पतंजलि आयुर्वेद और योग पीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की संपादक सांत्वना भट्टाचार्य मुख्य वक्ता होंगी। यह आयोजन पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।

ये भी पढ़ेंः Media Jobs: दैनिक भास्कर में एंकर-रिपोर्टर बनने का मौका, ऐसे करें Apply

पल्लीबानी मिशन का योगदान

पल्लीबानी मिशन (Pallibani Mission) लंबे समय से साहित्य, संस्कृति और पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है। यह संगठन पत्रकारों के योगदान को मान्यता देने और उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पुरस्कार के जरिए मिशन न केवल पत्रकारों को सम्मानित करता है, बल्कि समाज में निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने का प्रयास भी करता है।