Noida News: दशहरा के मौके पर नोएडा पुलिस ने यातायात को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है।
Noida News: दशहरा के मौके पर नोएडा पुलिस (Noida Police) ने यातायात को लेकर विशेष एडवाइजरी (Special Advisory) जारी की है। बता दें कि गुरुवार दोपहर से नोएडा के सेक्टर-21ए स्टेडियम, सेक्टर-62 और सेक्टर-46 में रामलीला कार्यक्रमों के चलते कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन (Traffic Diversion) रहेगा। इन इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। यह व्यवस्था गुरुवार देर रात तक प्रभावी रहेगी। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?
बढ़ा ट्रैफिक दबाव, पुलिस तैनात
यातायात पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार से ही रामलीला स्थलों के पास वाहनों का दबाव बढ़ गया था। स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया। गुरुवार को दशहरा का मुख्य कार्यक्रम होने के कारण दोपहर दो बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।
केवल पास वाले वाहन ही पहुंच सकेंगे कार्यक्रम स्थल
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम स्थल तक केवल पास धारक वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीन रंजन ने कहा कि कोई भी वाहन निर्धारित पार्किंग क्षेत्र से बाहर सड़क पर खड़ा नहीं किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार की यातायात से जुड़ी समस्या होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम के आसपास डायवर्जन प्लान
सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा:- इस चौराहे से सेक्टर-12-22-56 तिराहे की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-10-21 यू-टर्न, जलवायु विहार चौराहा, निठारी, सेक्टर-31-25 चौराहा, और गिझौड़ होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
सेक्टर-12-22-56 तिराहा से स्टेडियम चौराहा:- इस मार्ग पर जाने वाले वाहन सेक्टर-57 चौराहा, गिझौड़, एनटीपीसी, और सेक्टर-31-25 चौराहे से होकर जा सकेंगे।
सेक्टर-12-22-56 तिराहा से रजनीगंधा चौराहा:- इन वाहनों को मेट्रो अस्पताल चौराहा, सेक्टर-8, 10, 11, 12 चौराहा, हरौला, और झुंडपुरा के रास्ते जाना होगा।
सेक्टर-27 डीएम चौराहा:- जलवायु विहार, स्पाइस मॉल, और एडोब चौक की ओर जाने वाले वाहन जलवायु विहार चौराहे से निठारी, सेक्टर-31-25 चौराहा, और एनटीपीसी होकर जा सकेंगे।
सेक्टर-54 चौकी तिराहा:- सेक्टर-25ए एडोब चौराहे से जलवायु विहार की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-53 गिझौड़ चौराहे से सेक्टर-31-25 और निठारी के रास्ते जा सकेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सेक्टर-62 में संभावित डायवर्जन
सेक्टर-62 चौकी से वैल्यू बाजार और फोर्टिस:- इस मार्ग को बंद किया जा सकता है। वाहन चालकों को सेक्टर-59 तिराहा और मामूरा चौराहे का उपयोग करना होगा।
वैल्यू बाजार से सेक्टर-62 तिराहा:- इस रास्ते को बंद किया जा सकता है। वाहन चालक सेक्टर-59 तिराहे और मामूरा होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
सीडेक सी-32 से पीएमओ अपार्टमेंट:- इस मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित किया जा सकता है। वाहन चालक सेक्टर-62 पुलिस चौकी होकर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
पीएमओ अपार्टमेंट से सीडेक सी-32:- इस मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Water Supply: नोएडा, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद, 20 अक्टूबर तक पानी की जबरदस्त क़िल्लत होने वाली है!
लोगों से सहयोग की अपील
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और बिना पास के रामलीला स्थलों की ओर वाहन लेकर न जाएं। इससे जाम से बचा जा सकेगा और दशहरा का पर्व शांतिपूर्वक मनाया जा सकेगा।
