Traffic Rule

Traffic Rule: नोएडा में गाड़ी चलाने वाले पहले ये ख़बर पढ़ लें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Traffic Rule: नोएडा वाले नया ट्रैफिक रूल जरूर पढ़ लीजिए

Traffic Rule: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर अपनी गाड़ी ले कर निकलते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ इन दिनों सख्त एक्शन ले रही है। इसी क्रम में नोएडा शहर में बने तीन लेन चेजिंग जोन में 100 मीटर पहले ही लाइन बदलना अब अपनी आदत में ढालना होगा। अगल गलती से मोड़ या कट पर जाकर अचानक लेन बदली तो जेब ढीली करनी पड़ सकती है। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने तीनों लेन चेंजिंग जोन को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों का चालान कर दिया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक (DCP Traffic) लखन सिंह यादव ने जानकारी दी कि यह जोन चरखा से कालिंदी कुंज मोड़ (Kalindi Kunj Mod), जीआइपी महामाया की ओर जाने वाले कट और दलित प्रेरणा स्थल (Dalit Prerana Sthal) के पास बनाया गया है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी में तो गजबे लोग रहते हैं!

Pic Social media

इन रूट पर चलने वाले बरतें सावधानी

चरखा से कालिंदी की ओर मुड़ने वाले वाहन चालक 100 मीटर पहले ही अपनी लेन चेंज कर लें।
इसी प्रकार से जीआइपी से महामाया जाने वाले बाएं ओर से जाएं, डीएनडी और चिल्ला की ओर जाने वाले दाहिनी ओर चलेंगे।
दलित प्रेरणा गेट नंबर एक की ओर से बर्ड फीडिंग प्वाइंट की तरफ जाने वाला रास्ता बंटकर सेक्टर 18 की तरफ जाता है और सीधा रास्ता डीएनडी और चिल्ला जाता है।
तीनों रूट पर सभी वाहन चालकों को अपनी लेन 100 मीटर पहले ही चेंज करना होगा।
लास्ट मूमेंट पर एकाएक लेन बदलना नियमों के उल्लंघन दायरे में आएगा।
सेक्टर-18 से रजनीगंधा तक भेल की तरफ जाम खत्म करने को सड़क होगी चौड़ी
सेक्टर-18 से रजनीगंधा तक सीधे आने पर भेल के पास ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) रहता है। इस सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। साथ ही भेल के साथ बायी तरफ से ट्रैफिक मूवमेंट फास्ट करने के लिए स्लिप रोड तैयार की जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इसके लिए यहां पर बने दो पेड़ को वन विभाग से अनुमति लेकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही फुटपाथ पर बने दो सार्वजनिक शौचालय को भी यहां से हटाया जाएगा। यह निर्देश नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने शुक्रवार को रजनीगंधा चौक का निरीक्षण के दौरान दिया।
आपको बता दें कि पीक आवर में इस सड़क पर ट्रैफिक का बहुत ज्यादा दबाव रहता है, जिससे यहां प्रतिदिन जाम लगता है। डीएनडी की तरफ जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। इसलिए इसे चौड़ा करने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh: महाकुंभ के लिए स्पेशल बंदे भारत ट्रेन..एक दिन में स्नान करके लौट सकेंगे

निरीक्षण में महाप्रबंधक आरपी सिंह, उपमहाप्रबधक सिविल विजय कुमार रावल मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि बीच रोड पर यूरिनल और टायलेट को फुटपाथ पर तिरक्षा बनाया गया है, वहीं विज्ञापन का पोल सीधा लगा हुआ था। यह उल्टा काम था, क्योंकि विज्ञापन का पोल टेढ़ा ऊपर की तरफ लगाया जाना चाहिए और शौचालय को फुटपाथ पर सीधा बनाना था।
यह काम विज्ञापन कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया, मौके पर निर्मित टायलेट पूरी तरह से बेकार दिखा। जबकि पहले से ही यहां एक टायलेट का निर्माण हो चुका था। ऐसे में यूरिनल को कही और शिफ्ट करने के लिए निर्देश भी दिया गया। वहीं रजनीगंधा अंडरपास के पास सेक्टर-16 की ओर बायी ओर बने फुटपाथ सुंदरीकरण करने के लिए कहा गया। साथ ही सेक्टर-15 और सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के आस-पास के क्षेत्र का सुंदरीकरण का काम सीएसआर फंड से कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया।