सावधान! Noida-ग्रेटर नोएडा में जमकर कट रहें हैं चालन

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: अगर आप भी नोएडा की सड़कों पर अपने वाहन दौड़ाते हैं तो सावधान हो जाइए। नोएडा में इन दिनों जमकर चालान हो रहे हैं। नोएडा (Nodia) में वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए नवंबर महीने को यातायात माह (Traffic Month) के रूप में मनाया जा रहा है। यातायात पुलिस नोएडा की तरफ से गुरुवार को जागरुकता और चालान की कार्रवाई की गई, जिसमें 4 हज़ार 12 ई-चालान के साथ- साथ गाड़ियों को सीज भी किया गया।
ये भी पढ़ेंः नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद अब जाम का काम होगा तमाम

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR की हवा ज़हरीली..ग्रेटर नोएडा का भी बुरा हाल..जानिए क्यों?
जानिए कहां क्या हुआ
यातायात पुलिस (Traffic police) की रोड सेफ्टी सेल द्वारा महर्षि आश्रम चौक, कुलेशरा, कच्ची सड़क, सूरजपुर और परी चौक पर प्रचार-प्रसार वाहन पर एलईडी के माध्यम से आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, तथा उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
यातायात निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा एनएच-91 पर महाराजा ढाबा पर ट्रक चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया गया।
यातायात निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह द्वारा महामाया फ्लाई ओवर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।
यातायात निरीक्षक चंद्राप्रकाश मिश्र द्वारा फेज-02 पर ट्रैक्टर-ट्राली पर रिफ्लेक्टिव टेप लगायी गई।
यातायात उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह द्वारा सेक्टर 37 पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।
यातायात उपनिरीक्षक मोहकम सिंह द्वारा किसान चौक पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
यातायात उपनिरीक्षक शहजाद द्वारा बॉटनिकल गार्डन पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
यातायात उपनिरीक्षक दिनेश चन्द द्वारा चिल्ला रेड लाईट पर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi