अद्भुत.. अकल्पनीय.. अद्वितीय.. अनिमेश दास

TV

टीवी पत्रकार अनिमेश दास ज़ी न्यूज़(Zee News)  छोड़ नई कश्ती पर सवार हो गए हैं। अनिमेश लंबी छलांग लगाते हुए टीवी टुडे ग्रुप के चैनल आजतक(AajTak) पहुंच गए हैं। अनिमेश श्वेता सिंह की प्रोग्रामिंग टीम का अहम हिस्सा होंगे और ये आजतक के लोकप्रिय शो वंदेमातरम, श्वेत पत्र और अद्भुत अकल्पनीय शो को मजबूती देंगे।

इससे पहले अनिमेश ज़ी न्यूज़ के खास कार्यक्रम देशहित से जुड़े थे लेकिन बेहद कम समय में ही अनिमेश ने चैनल को अलविदा कह दिया।

2008 में बतौर ट्रेनी इंडिया न्यूज(India News) से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनिमेश करीब 2 साल तक इस संस्थान से जुड़े रहे। उसके बाद अनिमेश A2Z, खबर भारती, समाचार प्लस होते हुए न्यूज 24 पहुंचे। और मैनेजिंग एडिटर रहे अजित अंजुम की टीम का हिस्सा बने। करीब 3 साल तक काम करने के बाद अनिमेश दास इंडिया टीवी का हिस्सा बन गए।

अनिमेश को उनकी शानदार स्क्रिप्टिंग के लिए जाना जाता है। जिसकी तारीफ अजित अंजुम कई बार सोशल मीडिया पर भी कर चुके हैं।

अनिमेश दास को खबरी मीडिया की तरफ से नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ : Animesh DasKhabri media, Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *