Amazon Layoff

Amazon Layoff: एमेज़ॉन में जबरदस्त छंटनी, इतने लोगों की गई नौकरी

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Amazon Layoff: ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है।

Amazon Layoff: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन (Amazon) ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने इस बार करीब 14 हजार कॉर्पोरेट कर्मचारियों (Corporate Employees) की छंटनी कर दी है। यह एमेज़ॉन के इतिहास (History) की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने यह कदम अपने सीईओ की उस चेतावनी के बाद उठाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एआई भविष्य में कंपनी के वर्कफोर्स को कम कर सकता है। पढ़िए पूरी खबर….

Pic Social Media

कर्मचारियों को ईमेल से भेजे गए टर्मिनेशन लेटर

कंपनी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज बेथ गैलेटी (Beth Galetti) ने मंगलवार को प्रभावित कर्मचारियों को ईमेल के ज़रिए टर्मिनेशन लेटर भेजे। ईमेल में कहा गया कि कर्मचारियों के सभी एक्सेस तुरंत बंद कर दिए गए हैं और जो लोग दफ्तर में मौजूद हैं, जरूरत पड़ने पर सिक्योरिटी उन्हें बिल्डिंग से बाहर निकालने में मदद करेगी। प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों की पूरी सैलरी, बेनिफिट्स, सेवरेंस पैकेज और जॉब प्लेसमेंट सहायता दी जाएगी।

AI के कारण घटा वर्कफोर्स

एमेजॉन (Amazon) ने जून में ही संकेत दे दिए थे कि कंपनी में कर्मचारियों की संख्या घट सकती है। कंपनी का कहना है कि AI अब इंसानों द्वारा किए जा रहे कई कामों को तेजी से पूरा करने में सक्षम है।

कंपनी के अनुसार, यह कदम एमेजॉन को अधिक चुस्त (Agile) और कम लालफीताशाही वाला संगठन बनाने की दिशा में उठाया गया है। इससे कंपनी अपने सबसे बड़े लक्ष्य जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Generative AI) पर ज्यादा फोकस कर सकेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन विभागों में चली छंटनी की कैंची

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी लॉजिस्टिक्स, पेमेंट्स, वीडियो गेम्स और क्लाउड-कंप्यूटिंग डिवीज़न समेत कई विभागों में की गई है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में और कटौती जारी रह सकती है, लेकिन मुख्य क्षेत्रों में नई भर्तियां करने की भी योजना है। वर्तमान में एमेज़ॉन (Amazon) के दुनिया भर में लगभग 3.5 लाख कॉर्पोरेट और तकनीकी कर्मचारी हैं, जिनमें से करीब 4 प्रतिशत कर्मचारी इस छंटनी की चपेट में आए हैं।

ये भी पढ़ेंः Online Fraud: भूलकर भी ऐसे लिंक पर ना करें क्लिक, कंगाल बना देगा ‘घोस्ट नेटवर्क’!

‘AI इंटरनेट के बाद सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति’

कर्मचारियों की छंटनी पर बेथ गैलेटी (Beth Galetti) ने कहा, ‘कुछ लोग पूछ सकते हैं कि जब कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो हम रोल क्यों कम कर रहे हैं। लेकिन हमें याद रखना होगा कि दुनिया तेज़ी से बदल रही है। AI की यह जेनरेशन इंटरनेट के बाद की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति है।’ उन्होंने कहा कि AI कंपनियों को पहले से कहीं अधिक तेजी से इनोवेशन करने की क्षमता दे रहा है। इसलिए संगठन को अब अधिक जिम्मेदार और कम परतों वाला बनाना जरूरी है ताकि ग्राहकों की जरूरतों को तेज़ी से पूरा किया जा सके।

महामारी के बाद लगातार जारी है कटौती

कोविड महामारी के दौरान एमेज़ॉन (Amazon) ने तेजी से अपने कारोबार का विस्तार किया था, लेकिन अब कंपनी फिर से कर्मचारियों की संख्या घटा रही है। साल 2022 और 2023 के बीच कंपनी पहले ही 27 हजार नौकरियां खत्म कर चुकी थी। वर्तमान छंटनी उसी अभियान का अगला चरण मानी जा रही है। सीईओ एंडी जेसी ने कहा कि आने वाले वर्षों में AI तकनीक कंपनी की कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदल देगी। उनके मुताबिक, कुछ पुरानी भूमिकाएं खत्म होंगी जबकि नई तकनीकों से जुड़ी नौकरियों की मांग बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः ChatGPT: चैट जीपीटी का इस्तेमाल करने वाले सावधान! नई स्टडी में होश उड़ाने वाला ख़ुलासा

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने हाल ही में हुई तिमाही में 18 बिलियन डॉलर (करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये) का मुनाफा मुनाफा कमाया था, इसके बावजूद, एमेजॉन का कहना है कि यह कदम भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप संगठन को ढालने के लिए आवश्यक है।