Amar Ujala: जो पत्रकार नौकरी की तलाश में हैं या फिर जो नौकरी बदलना चाहते हैं उनके पास अमर उजाला(Amar Ujala) से जुड़ने का मौका है। दरअसल अमर उजाला की डिजिटल टीम तेजी से विस्तार कर रही है। इसी के तहत मीडिया समूह ने अपने फास्ट-ग्रोइंग डिजिटल न्यूज़रूम में कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, निम्न पदों पर अनुभवी उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है:
खाली पद-
- प्रोड्यूसर (रिसर्च एवं एक्सप्लेनर्स) – 3 से 6 वर्ष का अनुभव
- यूट्यूब SEO एग्जीक्यूटिव – 2 से 5 वर्ष का अनुभव
- वीडियो एडिटर – 2 से 5 वर्ष का अनुभव (Premiere Pro, Photoshop, After Effects)
संस्थान के अनुसार, वे ऐसे स्टोरीटेलर्स, क्रिएटर्स और डिजिटल थिंकर्स की तलाश में हैं, जो न्यूज़ कंटेंट की नई लहर को आगे बढ़ा सकें।
पोस्टिंग स्थान- नोएडा
अमर उजाला ने कहा है कि यह उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है जो रोज़ाना लाखों दर्शकों तक पहुंचने वाले प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। अप्लाई करने के लिए विज्ञापन में दिए क्यूआर कोड को स्कैन करें…

