पत्रकार अरुण प्रकाश .. रिटर्न्स टू न्यूज़…

TV

पत्रकार अरुण प्रकाश ने एबीपी न्यूज़(Abp News) के बाद नई शुरुआत कर दी है। अरुण प्रकाश नैशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन(News Nation) से जुड़ गए हैं। अरुण प्रकाश को यहां डिप्टी एडिटर(Deputy Editor) की जिम्मेदारी दी गई है। न्यूज़ नेशन के साथ अरुण प्रकाश की ये दूसरी पारी है।

ये भी पढ़ें: Zee न्यूज़ नहीं.. अब यहां नज़र आएंगी एंकर पयोधि

साल 2006 में जनमत टीवी से करियर की शुरुआत करने वाले अरुण ने एक साल बाद इंडिया न्यूज़ ज्वाइन कर लिया और 4 साल तक इंडिया न्यूज़(India News) के साथ जुड़े रहे। उसके बाद अरुण टीवी9 मुंबई चले गए। 2013 में अरुण ने न्यूज़ नेशन के साथ नई पारी की शुरुआत की। और यहां अरुण ने 7 सालों की लंबी पारी खेली।

ये भी पढ़ें: Anchor जिया शर्मा..’चैनल बदला है..चेहरा नहीं’

2020 में अरुण ने ज़ी हिंदुस्तान का रुख किया। और उसके एक साल बाद लॉन्च हो रहे चैनल न्यूज़ इंडिया(News India) का दामन थाम लिया। और अब फिर से न्यूज़ नेशन के साथ अरुण ने नई शुरुआत कर दी है।

ख़बरीमीडिया की तरफ से अरुण प्रकाश को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकानाएं।

READ :  Arun Misha-News Nation-Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism