जानिए पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग में क्या हुआ था?
Allu Arjun Arrest: ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिर्फ्तार कर दिया है। दरअसल पुष्पा 2 (Pushpa 2) की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर (Sandhya Theatre) में अचानक भगदड़ मच गई थी। जिसमें एक महिला की जान चली गई थी। इसी मामले की शिकायत दर्द होने के बाद आज यानि शुक्रवार को हैदराबाद में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार (Allu Arjun Arrest) किया। इसी बीच यह भी खबर सामने आ रही है कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपनी गिरफ्तारी के बाद अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और एफआईआर रद्द करने की अपील की।
ये भी पढ़ेंः UP Police: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल तय..CP लक्ष्मी सिंह का रोल क्या होगा?
जानिए पूरा मामला
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन को 4 दिसबंर के दिन संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक महिला की जान चली गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद अब इस एफआईआर को रद्द करने के लिए एक्टर ने तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था।
वीडियो हो रहा है वायरल
एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक्टर पुलिस के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में एक्टर की पत्नी स्नेहा रेड्डी भी दिखाई दे रही हैं। इन वीडियोज और फोटोज में अल्लू व्हाइट कलर की कैजुअल आउटफिट में दिखाई दिए। जो पुलिस के साथ जाने से पहले अपनी पत्नी से मिलते नजर आए।
ये भी पढे़ंः Noida की कंपनी का कारनामा..टेंशन में हैं ऐसा लिखने वाले 100 कर्मचारियों को निकला!
सोशल मीडिया पर फैंस ने मचाया हंगामा
वहीं अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब हंगामा कर रहे हैं। इस गिरफ्तारी को लेकर फैंस का कहना है कि आखिर इसमें एक्टर की क्या गलती है। अगर ये भगदड़ क्रिकेट मैच के वक्त होती तो क्या विराट कोहली को गिरफ्तार किया जाता।
आपको बता दें कि पुष्पा 2 इसी महीने 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।