Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, कई राशि के जातकों की होगी चांदी
Akshaya Tritiya: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक त्योहारों पर समय- समय पर राजयोग और शुभ योगों का निर्माण होता रहता है। राजयोज और दूसरे योगों के निर्माण का असर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का पर्व 2025 में बहुत ही महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोगों के साथ आ रहा है। इस दिन 100 साल बाद कई दुर्लभ और अत्यंत शुभ राजयोग बन रहे हैं, इनमें गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Rajyoga), मालव्य राजयोग (Malavya Raja Yoga), रवि योग, चतुर्ग्रही योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग (Lakshmi Narayana Raja Yoga) का निर्माण हो रहा है। इस बार यह पावन तिथि 30 अप्रैल, बुधवार को मनाई जाएगी। ऐसे में इन दुर्लभ संयोगों से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग भी बन रहे हैं, आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: करियर-कारोबार में आ रही बाधा होगी दूर, बस अपनाएं ये वास्तु के आसान उपाय
तुला राशि
तुला राशि (Tula Zodiac) के जातकों के लिए 6 दुर्लभ संयोग का बनना बहुत ही लाभकारी और फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में में आपको आकस्मिक धनलाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता और बढ़ेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी भी लग सकती है।
मकर राशि
मकर राशि (Makar Zodiac) के लोगों के लिए 6 दुर्लभ संयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यों में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही इस दौरान आप इन नई जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे। विदेश या दूरस्थ संपर्कों से आपको फायदा हो सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
ये भी पढे़ंः Lucky Zodiac: मई से इन राशियों पर होगी धनवर्षा!
सिंह राशि
छह दुर्लभ संयोग बनने से सिंह राशि (Leo Zodiac) के जातकों को काफी लाभ होगा। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में आपको सफलता और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल होंगे।

