यूपी में अखिलेश फिर लेंगे ‘हाथ’ का साथ ?

उत्तरप्रदेश

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Lok Sabha Elections 2024: चुनाव का समय आते ही राजनीति में बयानों का दौर भी शुरू हो जाता है। इसी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में भी बयानों का सिलसिला शुरू हो गया है। यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने राज्य में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बड़ी टिप्पणी की है।

ये भी पढ़ेेंः Ayodhya: राम मंदिर की सबसे नई तस्वीर देखिए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः 2024 में फिर साथ आएंगे अखिलेश-मायावती? पढ़िए बड़ी ख़बर

राय ने कहा है कि कांग्रेस का दिल बड़ा है और सपा को भी सामंजस्य बिठाना होगा। इतना ही नहीं राय ने आगे दावा करते हुए कहा कि रायबरेली से गांधी परिवार से सोनिया गांधी और राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव में जाने के लिए जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। राय ने प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
कांग्रेस बड़ा दिल दिखा रही है-अजय राय
अजय राय ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि यूपी में गठबंधन के लिए कांग्रेस बड़ा दिल दिखा रही है। अगर कांग्रेस ऐसा न करती तो वह देश भर में क्षेत्रीय दलों को एकसाथ लाने की कोशिश नहीं करती। यूपी में गठबंधन को लेकर राय ने कहा कि सपा को भी बड़ा दिल दिखाना होगा ताकि दोनों ओर से मोहब्बत बढ़े। सपा अगर सामंजस्य बिठाएगी तो दोनों दलों में से किसी को भी समस्या नहीं होगी।
हर तरह से तैयार है संगठन
आगे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी से जनता क्रमशः सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लोकसभा भेजने को तैयार है। संगठन भी यहां पूरी तरह से तैयार है। अगर वह किसी अन्य सीट से भी लड़ना चाहेंगे तो राज्य इकाई उन्हें दूसरी लोकसभा सीट से सदन भेजेगा।
वाराणसी से चुनाव लड़े प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा से जुड़े एक सवाल के जवाब में अजय राय ने कहा कि हम चाहते हैं वह वाराणसी से चुनाव लड़ें। इस पर उन्होंने आगे कहा कि हम खुद चुनाव का संचालन करेंगे। इस सीट से मैं खुद दो बार चुनाव लड़ चुका हूं। यहां की जनता सीट, कांग्रेस की झोली में डालने को तैयार है। अगर प्रियंका चुनाव नहीं लड़ती है तो लीडरशिप जहां से कहेंगे वहां से हम चुनाव लड़ेंगे।
Read UP News, Congress, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi