महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण की BJP के साथ नई पारी..उद्धव ठाकरे ने कसा बड़ा तंज

TOP स्टोरी Trending महाराष्ट्र राजनीति

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) आज 13 फरवरी को बीजेपी में शामिल हो गए। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजुलकर ने भी बीजेपी (BJP) की सदस्यता ली। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि दावा किया कि प्रधानमंत्री और फडणवीस ने में चव्हाण को लीडर नहीं बल्कि डीलर करार दिया था। उनके भ्रष्टाचार को शहीदों का अपमान बताया था। शिवसेना (Shivsena) नेता ने पीएम मोदी से सवाल किया कि जिस नेता ने शहीदों का अपमान किया क्या बीजेपी उसे राज्यसभा भेजेगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण ने छोड़ी कांग्रेस..इस पार्टी में हो सकते शामिल

Pic Social Media

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। अशोक चव्हाण महाराष्ट्र की कांग्रेस (गठबंधन) सरकारों में बड़े मंत्री पद संभाल चुके हैं और 2 साल तक मुख्यमंत्री भी रहे। चव्हाण के पिता शंकर राव चव्हाण भी महाराष्ट्र के 2 बार मुख्यमंत्री रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है। बताया जा रहा है कि वे कल नामांकन भी कर सकते हैं। उधर, शिवसेना (UBT) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर चव्हाण को राज्यसभा भेजते हैं, तो यह कारगिल के शहीद सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि साल 2010 में कारगिल शहीदों के लिए मुंबई में आदर्श हाउसिंग सोसाइटी बनाई गई थी। उस समय चव्हाण महाराष्ट्र के सीएम (CM) थे। तब बीजेपी ने चव्हाण पर इस सोसाइटी में अपने रिश्तेदारों को घर बांटने का आरोप लगाया था। चव्हाण को तब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Pic Social Media

अशोक चव्हाण ने 12 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आने से एक दिन पहले 12 फरवरी को चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, इसके अलावा उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी रिजाइन कर दिया था। पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। अगले 2 दिन में वो आगे का फैसला लेंगे।

अशोक चव्हाण ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आज मैं अपनी राजनीतिक करियर की एक नई यात्रा शुरू करने जा रहा हूं। मैं बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं। मैं महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता लूंगा।

देशमुख के हटने के बाद सीेेएम बने थे

अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक 2 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद जब 2 बार के सीएम विलासराव देशमुख को पद से हटाया गया, तब चव्हाण को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने उन्हें दोबारा सीएम बनाया।

2010 में कारगिल शहीदों के परिजनों लिए मुंबई में बनाई गई इमारत आदर्श हाउसिंग सोसाइटी में चव्हाण के रिश्तेदारों को घर देने का आरोप लगा था। इस आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला नाम दिया गया। इस घोटाले के सामने आने के बाद अशोक चव्हाण को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण (Shankarrao Chavan) के बेटे हैं। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार पिता और पुत्र दोनों ने मुख्यमंत्री पद संभाला। वे नांदेड़ से सांसद भी रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र के संस्कृति विभाग, उद्योग, माइंस विभाग जैसी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।