Ahmedabad: अहमदाबाद के राजकोट में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आई है।
Ahmedabad News: अहमदाबाद के राजकोट (Rajkot) में एक ऐसी अकल्पनीय घटना घटी, जिसने न सिर्फ एक परिवार को तोड़कर रख दिया, बल्कि पूरे इलाके को सन्न कर दिया। सुबह-सुबह घर में मची अफरा-तफरी, बेटे की बिगड़ती तबीयत, घबराई मां और फिर एक ऐसा हादसा, जिसने सब कुछ बदल दिया। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब मंजुला अपने बीमार बेटे की मदद के लिए घबराहट में तेजी से सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी उनका पैर फिसला और वह सीधे अपने पति पर गिर पड़ीं। इस हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि घटना सुबह करीब चार बजे की है, जब नटवरलाल और मंजुला के बेटे आशीष को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बेटे की हालत देख मंजुला घबरा गईं और जल्दी से उसकी मदद के लिए सीढ़ियां चढ़ने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठीं। 128 किलो वजन वाली मंजुला जोर से गिरकर अपने पति नटवरलाल के ऊपर आ गिरीं। इस अचानक और भारी गिरावट के कारण नटवरलाल को गंभीर चोटें आईं, खासकर उनके सिर और शरीर पर।
ये भी पढ़ेंः UPI: अब UPI से ख़रीद सकते हैं इतने लाख तक की ज्वेलरी, ये रही डिटेल
अस्पताल में नटवरलाल को घोषित किया मृत
हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने नटवरलाल को मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु का कारण सिर पर लगी गहरी चोट बताया गया। मंजुला को भी चोटें आईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, क्योंकि एक तरफ बेटे की तबीयत खराब थी और दूसरी तरफ इस हादसे ने पिता को छीन लिया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पड़ोसियों के मुताबिक, नटवरलाल और मंजुला एक खुशहाल परिवार का हिस्सा थे और इस अनहोनी की किसी को उम्मीद नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ज्यादा वजन और जल्दबाजी में सीढ़ियां चढ़ना इस हादसे का मुख्य कारण बना। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक वजन होने पर गिरने का खतरा बढ़ जाता है, और ऐसी स्थिति में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Corona: AI बनेगा कोरोना जैसी महामारी की वजह! टेक कंपनियों में हड़कंप
हादसे से इलाके में शोक की लहर
रामधाम सोसायटी (Ramdham Society) में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि एक ओर बेटे की तबीयत खराब थी और दूसरी ओर पिता की अचानक मौत ने सबको झकझोर दिया। यह घटना सभी के लिए एक चेतावनी है कि छोटी-सी लापरवाही भी जिंदगी में बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है। लोग अब इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सीढ़ियों का उपयोग करते समय और खासकर अधिक उम्र या वजन वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
