22 साल बाद NDTV की सीनियर एंकर का इस्तीफा

TV
Spread the love

22 सालों तक एनडीटीवी में अहम भूमिका निभा रहीं चैनल की Executive Editor निधि राज़दान ने इस्तीफा दे दिया है। निधि 2000 से एनडीटीवी के साथ जुड़ी थीं।

निधि ने ट्वीट में लिखा- 22 से अधिक वर्षों के बाद, यह एनडीटीवी से आगे बढ़ने का समय है। यह एक अद्भुत, रोलर कोस्टर की सवारी रही है, लेकिन आपको यह जानना होगा कि कब उतरना है। अगले कुछ सप्ताह मेरे लिए आखिरी हैं। इन सभी वर्षों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद

2020 में निधि हावर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाने को लेकर चैनल से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि हावर्ड के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था। ख़बर है कि निधि जल्द ही किसी बड़े चैनल का हिस्सा बन सकती हैं।

READ :  Nidhi Razdan, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism