Delhi में AAP का हल्लबोल..मेयर चुनाव को लेकर CM केज़रीवाल-सीएम मान का मोर्चा

दिल्ली पंजाब राजनीति

Punjab News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी अपना विरोध दर्ज करा रही है। इसी को लेकर आज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) दिल्ली में बडे़ स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा मुख्यालय के बाहर आज अपना विरोध प्रदर्शन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) विरोध प्रदर्शन का हिस्सा होंगे।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब को मान सरकार का तोहफ़ा..अब घर बैठे होगी रजिस्ट्री

Pic Social Media

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ऑफिस, बीजेपी मुख्यालय (BJP Headquarters), ईडी दफ्तर समेत सभी अहम ठिकानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पुलिस ने बीजेपी ऑफिस के पास बैरिकेडिंग की। आप एक तरफ जहां केजरीवाल को मिल रहे ईडी समन पर आक्रोशित है तो चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुए धांधली को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है। आम आमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने वहां गड़बड़ी करके चुनाव जीता।

सीएम मान ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि इनका (भाजपा) बस चले तो चुनाव होने ही न दें और अगर कोर्ट के जरिए हमने चुनाव करवा भी लिए तो उसका निर्णय ऐसे ही होगा… फिर इतना पैसा क्यों खर्च होता है? देश में चुनाव करवाने के लिए सीधा ही तानाशाही करार कर दी जाए… अगर 2024 में किसी तरह ये (भाजपा) आ गए तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेगा बल्कि नरेंद्र पुतिन हो जाएगा…”

बीजेपी, AAP से डरी हुई है- डॉक्टर सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस मुझे गिरफ्तार करके पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन लेकर आई। कह रहे हैं कि हमें ऊपर से आदेश है कि आपको यहाँ बैठा के रखना है। इससे साफ़ पता चल रहा है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से बुरी तरह अघोषित इमरजेंसी लगा दी है, जो भी भाजपा के लिए आवाज़ उठाएगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल होंगे AK और मान

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी अपने ऑफिस से निकल चुके हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हैं। दोनों ही नेता बीजेपी दफ्तर के बाहर आप के प्रदर्शन में शामिल होंगे।