AAP का बड़ा ऐलान..7 अप्रैल को भूख हड़ताल में CM मान के साथ तमाम नेता-मंत्री होंगे शामिल

पंजाब

Punjab News: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 7 अप्रैल दिन रविवार को पूरे पंजाब में सीएम मान (CM Maan) सामूहिक भूख हड़ताल करेगें। यह भूख हड़ताल 1 दिन की होगी। इस भूख हड़ताल (Hunger Strike) में सीएम मान के साथ तमाम नेता-मंत्री शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेः 7 अप्रैल को देश में AAP की भूख हड़ताल..पंजाब के खटकड़ कलां में CM मान संभालेंगे मोर्चा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

इस बीच सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) खटकड़ कलां पहुंचेंगे और सभी विधायक और मंत्री इस भूख हड़ताल में शामिल होंगे। इस बारे आम आदमी पार्टी के विधायक नेता दिनेश चड्ढा, बिक्रमजीत पासी और हसुखिंदर सिंह बब्बी बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि कल सुबह 11 बजे खटकड़ कलां में भूख हड़ताल की जाएगी।

जिसमें सीएम मान सहित सभी मंत्री एवं विधायक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल (Hunger Strike) पूरे पंजाब के जिला कार्यालयों में की जाएगी।

ये भी पढ़ेः Punjab: CM मान ने संभाली लोकसभा चुनाव की कमान..मोगा-जालंधर में 2 बड़ी सभाएं