पंजाब में 5 लोकसभा सीटों बठिंडा-अमृतसर, फरीदकोट और संगरूर-पटियाला के लिए AAP की प्लानिंग

पंजाब राजनीति

Punjab News: देशभर में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं, इसको लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी अपनी तैयारी करने लगी है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में जहां सीट जिताऊ चेहरों की तलाश के लिए सर्वे करा रही है तो वहीं पार्टी ने इस चुनाव में 5 लोकसभा सीटों पर कैबिनेट मंत्रियों को उतारने की तैयारी की है। बता दें कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पार्टी चुनाव में 13-0 से जीतेगी।

ये भी पढ़ेंः चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली पर भड़के CJI..कहा दोषी अधिकारी के ख़िलाफ़ दर्ज हो केस

Pic Social Media

दूसरी ओर इसी बहाने सरकार यह भी जान जाएगी कि आखिर लोग उनके काम को कितना पसंद कर रहे हैं। जिसके बाद निकाय व पंचायत चुनाव के लिए भी उसी हिसाब से रणनीति तैयार होगी।

इन सीटों पर उतरेंगे मंत्री

आप की ओर से जिन 5 सीटों पर मंत्रियों को उतारने की तैयारी है वो बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला व अमृतसर हैं। लेकिन इस बारे में पार्टी नेता कुछ भी बोलने से बचते दिख रहे हैं। पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिन मंत्रियों को उतारने के नाम पर विचार चल रहा है, उन्हें इन एरिया में तैयारियां शुरू करने का इशारा कर दिया गया है। वहीं, सर्वे में भी उनके नाम शामिल हैं।

नवंबर से ही हो रही तैयारियां

आम आदमी पार्टी ने आम चुनाव की तैयारियां नवंबर 2023 में ही शुरू कर दी थीं। इसके लिए पार्टी कार्यकारी प्रधान से लेकर मंत्रियों व विधायकों और जिला प्रधानों को 5-5 ब्लॉक अलॉट कर दिए थे। जिन्हें गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए निर्देश दिया गया था। पार्टी इस चुनाव में इसलिए नया प्रयोग करने पर सोच रही है। क्योंकि, AAP के पास विधानसभा में 92 सीटें हैं।

सरकार की तरफ से कोई खतरा भी नहीं है। हालांकि, आप और कांग्रेस दोनों ही I.N.D.I.A का हिस्सा हैं। लेकिन, वह चुनावी मैदान में किस रूप में उतरेंगे। इस चीज को लेकर अभी स्थिति क्लियर नहीं है।

पिछले लोकसभा चुनाव में आप को मिली इतनी सीट

साल 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में आप को 1 सीट मिली थी। संगरूर से सीएम भगवंत मान जीते थे, वहीं 8 सीट पर कांग्रेस और 4 सीट पर BJP व अकाली ने कब्जा किया था। इसके बाद भगवंत मान 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरे और जीतकर सीएम बन गए।