AajTak: Goodbye to Aaj Tak, Shubham Mehrotra searches for a new destination

AajTak: आजतक को अलविदा, शुभम मेहरोत्रा ने तलाशी नई मंजिल

TV
Spread the love

AajTak:  करीब साढ़े चार साल तक देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल ‘आज तक’ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद पत्रकार शुभम मेहरोत्रा ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। शुभम मेहरोत्रा बहुत जल्द बतौर सीनियर प्रोड्यूसर Republic English से नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं।

तेज तर्रार प्रोड्यूसर(प्रोडक्शन) के दम पर शुभम ने ‘आज तक’ में अपनी अलग पहचान बनाई। संस्थान में रहते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और उनके काम को लगातार सराहा भी गया। यही वजह रही कि शुभम टीम के एक मजबूत और भरोसेमंद सदस्य के रूप में जाने जाते रहे। करीब साढ़े चार वर्षों के इस सफर में संस्थान की ओर से भी उन्हें समय-समय पर सम्मान और प्रोत्साहन मिलता रहा।

इससे पहले शुभम मेहरोत्रा News24, India News और TV9 जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से जुड़ी अलग अलग लेकिन बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

शुभम को उम्मीद है कि अब Republic English में Senior Producer के रूप में उनकी नई जिम्मेदारियाँ निश्चित रूप से उनके अनुभव को एक नया आयाम देगी। साथ ही उनका ये कदम उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव साबित होगा।

ख़बरी मीडिया की तरफ से शुभम मेहरोत्रा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।