9 Aug 2023 ka Rashifal..12 राशियों की सबसे सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Maa Vaishno देवी का वो ‘रहस्य’ जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे

मेष राशि((Aries)–   आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। लंबे समय से अटका और रुका हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके बिजनस के लिए फायदेमंद होगा। आज आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी। अगर आप प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तो आपको एक कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है

वृष राशि (Tauras)–  आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल करके अपने आय को बढ़ाने के पूरे प्रयास करेंगे। भाई बहनों का इसमें आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेगे और आप माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  कई तरह की गतिविधियों में आज का दिन व्यस्त रखेगा। नई-नई बातों की लाभदायक जानकारियां मिलेंगी। कोई राजकीय कार्य आप के प्रयासों द्वारा निर्विघ्न पूर्ण होगा। बच्चे भी आप योग्यता और काबिलियत को लेकर गर्व महसूस करेंगे । कहीं निवेश करने की योजना है तो इस समय टाल देना ही उचित रहेगा। 

कर्क राशि (Cancer)  आज आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिस कारण आपको कोई नया मार्ग मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको सफलता प्राप्त होगी। बच्चों के लिए आज कोई उपहार ला सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)    आज के दिन इस राशि के जातक हेल्थ संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं. इससे आपका मन में थोड़ी बहुत परेशानी का भाव बना रहेगा. इसके अलावा पारिवारिक विवाद के वजह से भी आपका मन अशांत हो सकता है. भविष्य की चिंता परेशान कर सकती है. व्यापार में आपके परिचित लोगों से नुकसान पहुंच सकता है. आज के दिन आपके विरोधी आपको भरपूर तरीके से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. ऐसे में इससे सतर्क रहें. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. 

कन्या राशि((Virgo)-   कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन उतम संपत्ति की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है और  सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा और लोगों के काम में आप खुश रहेंगे. आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, जिससे आपके माता-पिता को भी खुशी होगी, लेकिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को  किसी बड़ी डील को फाइनल करना होगा, नहीं तो वह लटक सकती है.

तुला राशि (Libra) – आज का दिन तुला राशि के जातकों को मानसिक शांति देने वाला रहेगा। आपके माता-पिता में से कोई किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित है, तो आज सेहत में सुधार हो सकता है। जिससे आपके मन की चिंता और परेशानी थोड़ी कम होगी। अगर आप अपनी जमीन-जायदाद से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान हैं तो आज आपको उसमें भी कोई संतोषजनक खबर सुनने को मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में, जिसके कारण आप अपनी व्यवसाय के कामों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है, जिसमें आप सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius) अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। दृढ़ निश्चय होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई निर्णय लेने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई गलती होने पर पश्चाताप में समय बर्बाद करने की बजाय उसे सुधारने की कोशिश करें।

मकर राशि (Capricorn)- आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपके मन में नई ऊर्जा दिखाई पड़ेगी। कार्य के प्रति आपकी लगन, आपको बड़ा लाभ दिला सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा, घर के लोग प्रसन्न रहेंगे।  

कुंभ((Aquarius)   कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन अपने खर्चा पर  नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा. व्यवसाय में आपको  कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन  आप किसी से कोई अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो इसका असर आपके पारिवारिक रिश्तो पर भी पड़ सकता है. बिजनेस कर रहे लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण उन्हे समझ में नहीं आएगा और वह जल्दबाजी में कोई डिसीजन ले सकते हैं.

मीन राशि(Pisces)     आज मीन राशि के जातकों का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आज आपको आय के कई नए पुराने स्रोत मिलेंगे, लेकिन आपको उनकी पहचान करनी होगी, तभी आप अवसर का लाभ उठा पाएंगे। आज धन का निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पूर्व में किए निवेश और कार्य का भी आज मीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

Disclaimer-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-2023 rashifal-9 August rashifal-8 August 2023 ka rashifal-rashifal 9 August 2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)