Vastu Tips: घर के इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से हो जाएंगे अकाल

Life Style Trending Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Money Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में देखें तो मनी प्लांट को एक तरह का विशेष महत्व दिया गया है। जब लोगों को बरकत या तरक्की चाहिए होती है तो वो धन का पौधे यानी की मनी प्लांट लगाते हैं। इसे लगाने से घर में चारों ओर सुख समृद्धि आती है। लेकिन ध्यान में रहे कि इसे लगाते वक्त दिशा के बारे में जानना बहुत अहम होता है।

मनी प्लांट यानी के धन के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोगों के घरों में इस पौधे को देखा जाता है। मान्यता है कि मनी प्लांट के घर में लगे होने से हर तरह की नेगेटिविटी दूर हो जाती है। इसलिए इसे सही दिशा में लगा होना बेहद जरूरी है।

वहीं कहा तो ये भी जाता है कि ये पौधा जिस भी घर में होता है वहां धन की कमी को दूर करता है। इसके अलावा आपको आर्थिक समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

लेकिन आज हम आपको बताएंगे की इन पौधों को सही दिशा में यदि न लगाया जाए, तो ये घरों में नकारात्मकता को बढ़ा देते हैं और धन की कमी की वजह बनते हैं। जानिए क्या है इनका सही तरीका।

PIc: Social Media

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें..सुख-शांति छीनेगी!

मनी प्लांट को लगाना चाहिए इस दिशा की ओर
मनी प्लांट को अग्नि कोण दिशा यानी कि घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं और दिशा के देवता गणेश भगवान करते हैं। इसके अलावा मनी प्लांट को घर के उत्तर पूर्ण दिशा यानी ईशान कोण में न लगाएं।

इस बात को भी ध्यान में रखें कि मनी प्लांट को हेमसा हरा भरा ही होना चाहिए। सूखी पत्तियों को आपको हटा देना चाहिए या उसे बदल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं खुश तो दिवाली के दिन चढ़ाएं ये फूल

मान्यता है कि मनी प्लांट का शुक्र ग्रह से सीधा संबंध होता है। इसलिए कभी भी मनी प्लांट की पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। वहीं इसके आने से घर में धन भर जाता है इसलिए अपने द्वारा लगाए गए पौधे को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

मनी प्लांट को समय समय पर पानी देते रहें और ध्यान रखें की इसे किसी बाहरी को छूने न दें।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News