Punjab

Punjab के युवाओं को बड़ा तोहफ़ा, CM भगवंत मान ने बांटे 271 नियुक्ति पत्र

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने राज्य के युवाओं को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने राज्य के युवाओं को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने विभिन्न विभागों में नियुक्त किए गए 271 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab News: दरियाओ के किनारों पर दिन-रात कड़ी निगरानी रखी जाए: बरिंदर कुमार गोयल

55 हजार से अधिक युवाओं को मिल चुकी है नौकरी

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि अब तक पंजाब में 55,201 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब सरकारी नौकरी सिर्फ एक सपना हुआ करती थी, लेकिन अब पढ़ाई और योग्यता के आधार पर यह सपना हकीकत बन रहा है। अब न किसी सिफारिश की जरूरत है और न ही रिश्वत की।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार की नीतियों का असर, कांग्रेस के दो पार्षद AAP में हुए शामिल

नए नियुक्त युवाओं से ईमानदारी से काम करने की अपील

सीएम मान ने नए नियुक्त युवाओं से मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘दिमाग को जितना रगड़ोगे, उतना ही तेज़ होगा।’ साथ ही यह भी कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और उनके लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।