चंडीगढ़ वाले अगले 5 दिन संभलकर..IMD ने जारी कर दी एडवाइजरी

पंजाब
Spread the love

Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ वाले अगले 5 दिन संभलकर रहे। क्योंकि आईएमडी (IMD) ने एडवाइजरी जारी कर दी है। आगामी 5 दिन तापमान 44 डिग्री तक जाने के आसार हैं। इसके चलते चंडीगढ़ मौसम केंद्र (Chandigarh Meteorological Center) ने अलर्ट जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab के मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले की दौड़ शुरू

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

आईएमडी ने एडवाइजरी (IMD Advised) जारी की है कि 2 दिन अगर जरूरी नहीं है तो सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक बाहर निकलें। जितना हो सके अपने आप को हाइड्रेटेड (Hydrated) रखें। लेकिन गुरुवार को अधिकतम तापमान में मामूली इजाफा देखा गया। मई महीने का अब तक सबसे ज्यादा तापमान रहा।

मौसम विभाग ने 5 दिन के लिए जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ (Chandigarh) में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। कुछ दिनों में तापमान 44 डिग्री या ऊपर जाता है तो साल 2004 के बाद पहला मौका होगा कि मई महीने का तापमान इतना रहेगा। मौसम विभाग ने 5 दिन के लिए अलर्ट भी दिया है। शुक्रवार के लिए येलो और 18 व 19 के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। वहीं, रात का तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग केंद्र (Meteorological Center) के मुताबिक चंडीगढ़ में अभी मौसम शुष्क चल रहा है और लू (Heat Waves) की स्थिति बनी हुई है। अभी दिन के पारे में इजाफा देखा जा रहा था, लेकिन कुछ दिनों में रात के तापमान में भी इजाफा होगा। सिरसा में 47 और बठिंडा में 44 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है, जो अभी तक का सबसे ज्यादा तापमान है। ऐसे ही हालात चंडीगढ़ में भी बने हुए हैं।

लू लगने के लक्षण और बचाव

लू लगने के कई लक्षण होते हैं, लेकिन जब शरीर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाए तो सावधानी बरतनी चाहिए। त्वचा लाल और शुष्क हो जाती है। सिर में तेज दर्द, सांस लेने में परेशानी, मसल्स में कमजोरी या ऐंठन और उल्टी आना लू लगने के सामान्य लक्षण हैं।

ये भी पढ़ेः Punjab: आपका जुनून ही हमारी ताकत.. CM भगवंत मान

Pic Social Media

ऐसा रह सकता है आगे का तापमान

  • शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43, जबकि न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।
  • शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है।
  • रविवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

हाइड्रेटेड रहें- खूब पानी पीएं

धूप में निकलने से बचें। अत्यधिक गर्मी (सुबह 11 से शाम 4 बजे) के दौरान घर के अंदर ही रहें। बाहर जाना है, तो हल्के रंग, ढीले-ढाले कपड़े पहने और सिर को टोपी, कपड़े या छाते से ढकें। और बुजुर्गों, बच्चों और पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं वाले व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दें।