Vastu Tips For Purse: अक्सर हम देखते हैं कि कठिन परिश्रम करने के बाद भी धन की कमी सताती ही रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है कि पैसा आता तो है लेकिन रुकता नहीं है। इस समस्या से भी छुटकारा दिलाने के लिए वास्तु शास्त्र में कारगर उपाय है। ऐसा माना जाता है कि अगर वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के अनुसार पर्स (Purse) में कुछ चीजों को रखा जाए, तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि पर्स में किन चीजों को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भूलकर भी ना करें ये काम..तिजोरी हो सकती है ख़ाली!
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2024/05/09_47_197362241pursreeee.jpg)
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं तो पर्स में चांदी का सिक्का जरूर रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में चांदी का सिक्का रखने से पहले इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद सिक्के को पर्स में रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और धन का लाभ होता है।
धन के देवता भगवान कुबेर को माना जाता है। कुबेर यंत्र को धन की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक, पर्स में कुबेर यंत्र को रखने से जातक को धन, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कुबेर यंत्र को पीले वस्त्र में लपेटकर ही रखना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Vastu Shastra: घर में ईशान कोण का क्या है महत्व..ज़रूर पढ़िए
अगर आप घर में मां लक्ष्मी को बुलाना चाहते हैं तो पर्स में कौड़ियां रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे जातक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
चावल को बढ़ोत्तरी का प्रतीक और शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में चावल के दाने रखने से धन में अपार वृद्धि होती है।
मां लक्ष्मी को गोमती चक्र प्रिय है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में गोमती चक्र रखने से जातक को कर्ज से छुटकारा मिल जाता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।