Greater Noida West के लोगों के लिए गुड न्यूज़ आ गई

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के लोगों को खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि चार मूर्ति (Char Murti) गोलचक्कर पर लगने वाले जाम से लोगों को जल्द ही राहत मिलने जा रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इस सबसे बिजी चौराहे पर अंडरपास बनाया जाना है। इस संबंध में अच्छी खबर यह है कि यहां पर अंडरपास का निर्माण कार्य अगले महीने यानी जून में शुरू हो जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढे़ंः Noida की इस पॉश सोसायटी में क्यों भड़का लोगों का ग़ुस्सा?

Pic Social Media

80 करोड़ में बनकर तैयार होगा अंडरपास

ग्रेटर नोएडा वेस्ट का चारमूर्ति चौराहा, यहां के सबसे बिजी चौराहों में से एक है। यहां पर अंडरपास (Underpass) या फ्लाईओवर (Flyover) बनाने की मांग यहां के निवासी काफी समय से करते आए हैं। प्राधिकरण ने भी उनकी मांग को मानते हुए यहां अंडरपास निर्माण को मंजूरी दी। अब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने चुने हुए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। जून में अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, निर्माण कार्य से पहले सर्वे किया जा रहा है। इस अंडरपास को बनने में 80 करोड़ की लागत आएगी।

ये भी पढ़ेंः स्कूलों में बम की धमकी के बाद दिल्ली सरकार अलर्ट..स्कूलों के लिए जारी की एडवाइजरी

जाम से मिलेगा छुटकारा

चारमूर्ति चौराहे पर अंडरपास बनने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जाम के झाम से छुटकारा मिल जाएगा। आपको बता दें कि चार मूर्ति गोलचक्कर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव होता है। यहां सुबह और शाम के साथ ही दिन के समय भी जाम से लोगों को परेशान होना पड़ता था। यहां गोलचक्कर को बंद करने के साथ ही कई प्रावधान किए गए, लेकिन लोगों को जाम से छुटकारा नहीं मिल सका। अब उम्मीद की जा रही है कि अंडरपास बन जाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग चैन की सांस ले पाएंगे।

अंडरपास बनने में लगेगा इतना समय

चार मूर्ति चौराहे पर अंडरपास बनने में 18 महीने का समय लग जाएगा। 80 करोड़ की अनुमानित लागत में बनने वाला यह अंडरपास गाजियाबाद की ओर से सूरजपूर की तरफ को बनेगा। इससे NH-9 और गौरसिटी की ओर से आने वाले वाहन सीधे अंडरपास के जरिए सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा ईस्ट की तरफ जाएंगे। इस अंडरपास के बन जाने से समय के साथ ही धन की भी बचत होगी।

जानिए क्या है अभी व्यवस्था

जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अभी चार मूर्ति चौराहे को बंद कर दिया है। इसमें सूरजपुर से गौर सिटी या गाजियाबाद की तरफ से जाने वाले वाहनों को लेफ्ट टर्न लेगर हिंडन नदी के दूसरी तरफ नोएडा में बने यूटर्न से वापस जाना पड़ता है। ऐसा ही गाजियाबाद या गौर सिटी की ओर से आने वाले वाहनों को भी लेफ्ट टर्न लेकर गौर सौंदर्यम के पास बने यूटर्न से नोएडा या सूरजपुर की तरफ जाना पड़ता है।
आपको बता दें कि साल 2023 के दिसंबर में इस इंडरपास के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था। इसी साल यानी 18 जनवरी 2024 को अंडरपास निर्माण कंपनी का चयन किया गया था। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ रवि कुमार एनजी के मुताबिक निर्माण एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया गया है। जून से काम शुरू हो जाएगा और अंडरपास बनने से यहां पर जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

शाहबेरी रास्ते पर भी शुरू होगा काम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से शाहबेरी होते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी शनिवार-रविवार रात से काम शुरू हो जाएगा। दिन में देर शाम तक यहां पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यहां रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच सड़क की मरम्मत का कार्य होगा। रात के समय यहां से गुजरने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग लेने होंगे। डीपीसी यातायात अनिल कुमार यादव के अनुसार साइनेज लगाने के साथ ही यहां मार्शल भी लगाए जाएंगे।