Punjab News

Punjab News: पूर्व विधायक साही राम बिश्नोई चौधरी के निधन पर स्पीकर कुलतार संधवां ने जताया शोक

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर Kultar Singh Sandhwan ने अबोहर के पूर्व विधायक Sahi Ram Bishnoi Chaudhary के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि साही राम बिश्नोई चौधरी का राजनीति और समाज सेवा के प्रति समर्पण हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए वे मार्गदर्शक बने रहेंगे।

उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पंजाब उनके साथ खड़ा है। स्पीकर संधवां ने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

साही राम बिश्नोई चौधरी के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।