किसान आंदोलन के दौरान घायलों का खर्च उठाएगी मान सरकार.. घायलों से मिले स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह

पंजाब
Spread the love

Punjab News: किसान आंदोलन को लेकर पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है, आपको बता दें कि किसानों के दिल्ली (Delhi) कूच के समय हरियाणा (Haryana) में प्रवेश करते समय आंसू गैस व लाठियों के कारण घायल हुए किसानों का इलाज पंजाब सरकार कराएगी। हरियाणा से लगते सीमावर्ती एरिया में स्थित सारे अस्पतालों में इलाज के उचित प्रबंध भी कर दिए गए हैं। वहीं, पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह (Balbir Singh) ने खुद जाकर अस्पतालों में किसानों से मुलाकात भी की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि धरने पर घायल किसानों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार (Punjab Government) ली है। सेहत विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं उन्होंने कहा कि किसानों का इलाज पहल के आधार पर किया जाए। अस्पतालों में स्टाफ या किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक भी किसानों से जाकर मुलाकात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर बोर्ड ने ज़ारी किया महत्वपूर्ण अलर्ट..आप भी पढ़िए

Pic Social media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सेहत मंत्री ने किया तीन अस्पतालों का किया दौरा

आपको बता दें कि पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने तीन अस्पतालों का दौरा कर किसानों का हाल जाना है। इस दौरान वह सबसे पहले एआईआईएमएस मोहाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर में उन्होंने राजपुरा सिविल अस्पताल का दौरा करने पहुंचे। साथ वहां पर भर्ती किसानों का हाल भी जाना। वहां पर 26 किसान भर्ती है। इसके बाद वह पटियाला सिविल अस्पताल गए। वहां पर भी किसान भर्ती है। अब तक 40 के करीब अस्पतालों में भर्ती हुए। वहीं, उन्होंने सभी बार्डर पर 4-4 एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

किसानों के साथ हर दल हुआ खड़ा

आंदोलन कर किसानों के साथ हर राजनीतिक दल खड़ा हो गया है। एक तरफ जहां सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग करवाने में शामिल थे। वहीं, अब इलाज में भी लगे हुए हैं। कांग्रेस ने भी किसानों की मदद के लिए फ्री कानूनी मदद देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के नेता आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। अकाली दल ने भी इस मुद्दे पर मीटिंग की है। इसकी पीछे की वजह साफ है। क्योंकि इनके हाथ ही सत्ता की चाबी मानी जाती है।