पटियाला में दोबारा नहीं आने देंगे बाढ़ जैसी स्थिति: मंत्री डॉ. बलबीर सिंह
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में राज्य को बाढ़, अव्यवस्थित शहरीकरण और शिक्षा जैसी चुनौतियों से उबारने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने पटियाला की बड़ी और छोटी नदियों के किनारे स्थित क्षेत्रों का दौरा किया और संबंधित विभागों को नदियों की सफाई, अवैध कब्जे हटाने और हरित पट्टी (Green Belt) विकसित करने के सख्त निर्देश दिए। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि पटियाला में दोबारा बाढ़ जैसी स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार हर संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
नदियों की सफाई और तटबंध निर्माण पर तेज़ी
मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने जल निकास व अन्य विभागों को निर्देश दिए कि नदियों की सफाई मई माह के भीतर पूरी की जाए और जहां आवश्यकता हो, वहां तटबंध निर्माण का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। साथ ही, वन विभाग को फलोली क्षेत्र में बड़ी नदी के किनारे हरित पट्टी विकसित करने को कहा गया है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहे।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब पुलिस ने पुलिस संस्थानों पर संभावित ग्रेनेड हमले को किया नाकाम
सीवेज प्रबंधन के लिए नया एसटीपी प्लांट
मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि बड़ी नदी में कॉलोनियों से गिरने वाला सीवेज दौलतपुर क्षेत्र में 15 एमएलडी तक पहुंच गया है। इसे नियंत्रित करने के लिए सनी एन्क्लेव के पीछे 26 एमएलडी क्षमता वाला नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) सितंबर तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद वर्तमान एसटीपी को बंद कर दिया जाएगा, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और स्वच्छता में सुधार होगा।
जुझार नगर में बनेगा नया सरकारी स्कूल
निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने जुझार नगर स्थित पार्क के पास खाली पड़ी भूमि का दौरा कर वहां नया सरकारी प्राथमिक स्कूल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह स्कूल गुरुद्वारा साहिब में चल रहा है जहां 150 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: उद्योग बने नए क्लासरूम: हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब के अनूठे बी.टेक प्रोग्राम का किया आगाज़
मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने अर्बन एस्टेट स्थित पूडा भवन में पूडा द्वारा विकसित कॉलोनियों और एन्क्लेव की रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव, पीडीए और सीएमसी की मुख्य प्रशासक मनीषा राणा, वरिष्ठ डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
