क्या वाकई आजतक का साथ छोड़ रहे हैं सईद अंसारी?

TV
Spread the love

आजतक अचानक से सुर्खियों में है। सुर्खियां सुधीर चौधरी बटोर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक और बड़ी खबर ने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक आजतक(AajTak) का जाना माना चेहरा और सीनियर एंकर सईद अंसारी(Sayeed Ansari) चैनल को अलविदा कहने की तैयारी में हैं।

खबर ये भी है सईद अंसारी के संपर्क में दो बड़े चैनल हैं। अगर ऐसा हुआ तो सईद अंसारी जल्द नए तेवर और कलेवर में किसी दूसरे चैनल में नज़र आ सकते हैं। हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ना ही खबरीमीडिया इसकी पुष्टि करता है। लेकिन आजतक के अंदरखाने में भी सईद अंसारी को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

सईद अंसारी ने मीडिया करियर की शुरुआत 1997 में दूरदर्शन(Doordarshan) से की थी। उसके बाद साल 2000 में बतौर एंकर सईद सहारा समय(Sahara Samay) से जुड़ गए। साल 2005 में सईद स्टार न्यूज(Star News)  चले गए। 2008 में सईद न्यूज 24(News 24) की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। वहां से सईद ने आजतक(AajTak) का रुख किया और प्राइम टाइम एंकर बने।

सईद अंसारी एक दशक से ज्यादा ‘आजतक’ में अपनी दमदार एंकरिंग और अलग अंदाज से दर्शकों को अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। सईद को कई दफा उनकी एंकरिंग और प्रोग्राम के लिए ENBA अवॉर्ड भी मिल चुका है। सईद अंसारी राजनीति के साथ खेल, व्यापार, मनोरंजन की खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं। फिलहाल सईद अंसारी आजतक के प्राइम टाइम शो 10 तक एंकर करते हैं।

READ :  Anchor Sayeed AnsariKhabri media, AajtakBreaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *