गाज़ियाबाद के बाद मुरादनगर से मेरठ जाएगी रैपिडेक्स..ये है डिटेल

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Nodia News: गाजियाबाद के बाद अब मुरादनगर (Muradnagar) में भी रैपिडेक्स चलाने की तैयारी जोरो पर चल रही है। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के पहले खंड पर नमो भारत ट्रेन का का शुभारंभ होने के साथ ही अब मुरादनगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक ट्रेन के ट्रायल की तैयारी शुरू हो गई। इसके लिए गुजरात (Gujarat) के सावली से दुहाई डिपो में ट्रेन के छह कोच पहुंच गए हैं। अगले साल के पहले महीने में ट्रायल कराने की तैयारी है। आपको बता दें कि आरआरटीएस का दूसरा खंड 25 किलोमीटर लंबा है। दुहाई में ईस्टर्न पेरिफेरल से मेरठ (Meerut) साउथ तक कॉरिडोर की 25 किलोमीटर लंबाई है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: जाम से राहत दिलाने वाली ख़बर आ गई

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida में अगले 21 दिनों तक पानी का संकट..जानिए क्यों?
इस खंड में 750 सिंगल पिलर बनाए हैं। पिलर का निर्माण कार्य खत्म होने के बाद अब ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया है। 55 फीसदी से ज्यादा ट्रैक बिछा दिया है। ओएचई इस्टालेशन का काम चल रहा है। सिग्नल लगाने का काम भी शुरू होने वाला है। मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ (Modinagar North) और मेरठ साउथ चार स्टेशन हैं। इनका सिविल का निर्माण कार्य आखिरी चरण में पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने मार्च आखिरी तक दूसरे खंड पर नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले ट्रेन का ट्रायल होगा।
दूसरे खंड के स्टेशनों पर काम चल रहा मुरादनगर स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्टेशन में सड़क के दोनों ओर प्रवेश निकास द्वार बनाए जा रहे हैं। स्टेशन को बस अड्डे के साथ जोड़ा जा रहा है। मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है।
READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi