Noida टू दिल्ली मिनटों में..चंद महीने में तैयार होगा ये फ्लाईओवर

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

उद्बव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Barapula Phase 3: नोएडा से राजधानी दिल्ली जानें वालों के लिए अच्छी खबर है। अब कुछ ही महीनों बाद आप दिल्ली से नोएडा या नोएडा से दिल्ली बिना जाम के पहुंच सकेंगे। जी हां आपने ठीक सुना, राजधानी दिल्ली में बन रहे बारापुला फेज-3 का काम तेजी से चल रहा है। जिसे अगले साल की शुरुआत में पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। जिससे इस पर आवाजाही शुरू हो सकेगी।

ये भी पढ़ेंः मोरक्को: जलजले में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः दिल्ली: डॉक्टर के Appointment के नाम पर ठग लिए 15 लाख

यमुनापार (पूर्वी दिल्ली) से दक्षिणी दिल्ली तक के सफर को आसान बनाने को बारापुला फेज-तीन का काम साल 2014 में शुरू हुआ था। इसे 2017 तक पूरा करना था। मगर यह योजना अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। आखिरी समय-सीमा के हिसाब से इसे मार्च 2023 तक पूरा करना था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। पहले परियोजना की लागत 900 करोड़ थी, मगर देरी के चलते इसे बनाने वाली कंपनी ने अब 400 करोड़ रुपये अतिरिक्त मांग की है।

Pic Social Media

क्या है देरी की वजह
जमीन अधिग्रहण में देरी की वजह से करीब पांच साल तक यह प्रोजेक्ट अटका रहा। दिल्ली में प्रदूषण के चलते समय-समय पर निर्माण पर पाबंदियां लगने के कारण भी काम प्रभावित हुआ। जुलाई में यमुना में आई बाढ़ ने इसका काम रोक दिया। रिपोर्ट में कहा गया है, अब इसका काम अगले साल तक पूरा होगा।
द्वारका फ्लाईओवर पर बैरियर लगेंगे
वहीं, दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारका इलाके में मरम्मत के कई काम शुरू करने जा रहा है। इसमें द्वारका-पालम फ़्लाईओवर का मरम्मत का कार्य भी शामिल है। दरअसल, ध्वनि को नियंत्रित करने के लिए द्वारका-पालम फ्लाईओवर पर बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ट्रैफिक की आवाजाही की ध्वनि से दिक्कत न हो। इसके साथ ही फ्लाईओवर की दीवारों को ठीक किया जाएगा।
साल 2008 में हुआ था निर्माण
दिल्ली विकास प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2008 में द्वारका-पालम फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था । समय-समय पर डीडीए प्रशासन की ओर से अपने अधीन आने वाली सड़कों, फ्लाईओवर, अंडरपास और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत का काम कराया जाता है, ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Read Barapula Phase 3, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi