नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में गृह प्रवेश के दौरान कई चीजों का जिक्र किया गया है। जैसे कि गृह प्रवेश के दौरान शुभ दिन कौन सा है ये देखना अति आवश्यक होता है। घर को चारों ओर फूलों से डेकोरेट करना चाहिए और घर के द्वार को वस्त्र से ढकना चाहिए।
इसके बाद देहली का पूजन करना चाहिए। देहली पूजन के लिए सौभाग्यशाली महिलाओ सहित ब्राह्मणों को आगे रखना चाहिए। फिर ग्राम देवता को प्रणाम करके , घर के भीतर प्रवेश करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर इस बार 700 साल बाद अद्भुत संयोग
आखिरकार क्यों जरूरी माना जाता है गृह प्रवेश पूजा
वास्तु शास्त्र के अनुसार परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए नए घर में जाने से पहले गृह प्रवेश अवश्य करना चाहिए। मान्यता के मुताबिक शुभ मुहूर्त पर गृह प्रवेश की पूजा करने से कितनी भी नकारात्मक शक्तियां होती हैं वो सारी दूर हो जाती हैं और सकारात्मक शक्ति आती है। साथ ही परिवारजनों पर देवी – देवताओं का आशीर्वाद भी बना रहता है। गृह प्रवेश करने के बाद ग्रहों का पूजन करना चाहिए। वास्तु के पूजन के साथ शुभ – शुभ समय भी बताए गए हैं – शतभिषा, चित्रा, हस्त, स्वामी, रोहिणी, रेवती, श्रवण, मूल, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तरा भाद्रपद, अश्विनी, मृगशिरा और अनुराधा नक्षत्रों में वास्तु पूजन करना अच्छा माना जाता है।
इन सभी नक्षत्र में से किसी एक में वास्तु पूजन करने से सुख और चैन के साथ मां लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। वास्तु देवता की पूजा के बाद आप देवी देवताओं का पूजन करके ब्राह्मणों का पूजन करना चाहिए और उन्हें दक्षिणा देना चाहिए। अपनी इच्छा अनुसार जरूरतमंदों को खाना भी खिला सकते हैं। फिर अंत में स्वयं भोजन करके निवास करना चाहिए।