Vastu Tips: एक महीने रोज करें उपाय..मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Vastu Tips: कार्तिक महीने की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो इस महीने को बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। कार्तिक महीने में खास तौर पर भगवान विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता के अनुसार इस पूरे महीने भगवान की पूजा करने से हर तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही, इस 1 उपाय की मदद से आप अपनी आर्थिक समस्याओं से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ऐसे में जानिए कि कौन से ऐसे उपाय हैं जिसे महीने भर कर लेने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है

सबसे पहले जानिए कि क्या है कार्तिक मास का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि मानें तो, कार्तिक महीने को बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। वहीं, ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी को कार्तिक का महीना बहुत ही ज्यादा पसंद है। तुलसी जी को भी मां लक्ष्मी जी का ही एक रूप बताया गया है, ऐसे में तुलसी पूजन बहुत ही ज्यादा शुभ होता है।

यह भी पढ़ें: नहीं मिल पा रही है मनचाही नौकरी, तो सोने से पहले करें ये काम

कार्तिक महीने में करें तुलसी जी की पूजा
कार्तिक महीने में तुलसी जी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। रोजाना सुबह उठने के बाद तुरंत स्नान करें और मां तुलसी जी के उपर जल अर्पित करें। वहीं आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए तुलसी जी के पास दीपक जला के रखें। इससे हर तरह की दरिद्रता दूर हो जाएगी। यदि कार्तिक महीने में रोज आप तुलसी मां की पूजा करेंगे तो आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi