Noida में पानी से तबाही..इन इलाकों में रहने वाले सावधान!

दिल्ली NCR
Spread the love

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

दिल्ली में यमुना नदी की वजह से आई बाढ़ के बाद अब नोएडा और गाज़ियाबाद के बाढ़ की वजह से लोगों को घर खाली करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। क्योंकि यहां पिछले कुछ दिनों से हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते ही जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West की सोसायटी पर क्यों चला बुलडोज़र..देखिए वीडियो

pic-social media

हिंडन नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बिल्कुल करीब का गया है। सहारनपुर से पानी छोड़े जाने की वजह से हिंडन नदी का जलस्तर 205.80 मीटर हो गया है जो बिल्कुल खतरे के निशान के करीब है । नदी में पानी बढ़ने की वजह से गाजियाबाद में खादर एरिया के बहलोलपुर के कॉलोनी ने पानी भरने की वजह से लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे है तो वही नोएडा के करीब 15 गांव इसकी वजह से प्रभावित हुए है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West: हवेलिया वेलेंसिया पर भी चला बुलडोज़र

pic-social media

नोएडा प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाक़ो के लोगों को घर खाली करने की अपील की है और उन सभी जगहों पर NDRF की टीम ने राहत और बचाव कार्य का जिम्मा संभाल लिया है। जिस तरह से जलस्तर बढ़ रहा है इससे आशंका है कि अगले 24 घंटे में पानी का स्तर बढ़ सकता है। जलस्तर बढ़ने की यही गति रही तो चोटपुर कॉलोनी, छिजारसी, बहलोलपुर, सौहरखा, पुराना हैबतपुर, हल्द्वानी, कुलेसरा में लोगों के घरों में पानी भर सकता है।

READ: Noida news-Greater Noida News-khabrimedia-latest local news-latest noida news-latest greater noida news,khabrimedia, Latest News Top news-Latest Noida news-latest News-Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi