Greater Noida West: बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी अर्थकॉन संस्कृति(Earthcon Sanskriti) से आ रही है। जहां रेजिडेंट्स की की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आरोपों के मुताबिक संस्कृति अपार्टमेंट की मेंटेनेंस टीम और Resolution Professional (RP) के गैर-जिम्मेदाराना और अमानवीय रवैये के कारण पिछले 3-4 दिनों से पूरी सोसाइटी के निवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला ?
स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार से ही सोसायटी में बिजली की दिक्कत हो रही है। बार-बार लाइट ट्रिप होने का खामियाजा सोसायटी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मेंटनेंस टीम के मुताबिक चेंजओवर खराब होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अब जब निवासियों ने हल्ला मचाना शुरू किया तब जाकर मेंटनेंस टीम ने चेंजओवर बदलवाने का फैसला लिया है।
निवासियों के मुताबिक 15 मई से हीबिजली कीआंखमिचौली जारी है।रह-रहकर बिजली आ-जा रही थी।तपती गर्मी के इस मौसम में बच्चे और बुजुर्ग पूरी रात तड़पते रहे। जब इस गंभीर संकट को लेकर सोसायटी के लोगों ने आरपी (RP) गौरव कटियार और मेंटनेंस से बात करनी चाही तो उनका वही रटा-रटाया जवाब आया कि- देख रहें हैं जल्दी ठीक हो जाएगी, लेकिन अगले 3 दिनों तक यही स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों के मुताबिक एसोसिएशन ने जब RP से ईमेल पर जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि इसमें 18 लाख रुपए का खर्च आएगा जो कि अप्रूवल के बाद ही हो सकेगा। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने ये बताया कि हर महीने 10-12 लाख रुपए के मेंटनेंस के बाद भी फंड का ना होना वाकई बड़े सवाल खड़े करता है।
ऐसे में सोसायटी के लोगों का पूछना है कि अगर वो समय पर बिजली बिल भर रहे हैं तो उन्हें इस तरह की समस्या का सामना क्यों करना पड़ रहा है। क्या बुनियादी सुविधाएं (बिजली-पानी-लिफ्ट) पाना निवासियों का कानूनी हक नहीं है?
स्थानीय निवासियों का मानना है कि मेंटेनेंस इंचार्ज और पूरी टीम इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसा नहीं होता तो लोगों को इस उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
