Punjab News: चंडीगढ़, 14 जुलाई। पंजाब सरकार संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने जा रही है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि इस वर्षभर चलने वाले आयोजन के लिए सरकार ने 80 करोड़ रुपये आरक्षित किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त धन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।
पूरे वर्ष चलेंगे धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम
प्रेस वार्ता में मंत्री ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें धार्मिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आयोजन शामिल होंगे, ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
650 बगीचियां और 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राज्यभर में 650 गुरु रविदास बगीचियों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही 6.50 लाख पौधों का पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। अगस्त में सभी जिला मुख्यालयों पर ‘रन फॉर इक्वैलिटी’ मैराथन आयोजित होगी, जबकि सितंबर में साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी। अक्टूबर में पूरे प्रदेश में 6.50 लाख स्मारक झंडों का वितरण किया जाएगा।
स्कूलों और विश्वविद्यालयों में होंगे विशेष कार्यक्रम
मंत्री ने बताया कि राज्य के 13,000 से अधिक गांवों में श्री गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। स्कूलों में निबंध, भाषण और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि जुलाई से नवंबर तक प्रमुख विश्वविद्यालयों में उनके जीवन, दर्शन और सामाजिक योगदान पर सेमिनार एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
चार राज्यों से निकलेगी शोभा यात्रा
5 से 8 अक्टूबर के बीच वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से चार भव्य शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी, जो खुरालगढ़ में जाकर संपन्न होंगी। इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर तक खुरालगढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
3डी प्रोजेक्शन और ड्रोन शो होंगे मुख्य आकर्षण
तीन दिवसीय आयोजन के दौरान कथा एवं कीर्तन दरबार, संत सम्मेलन, गुरु रविदास जी की वाणी पर विचार गोष्ठियां और प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। मीनार-ए-बेगमपुरा में अत्याधुनिक 3डी प्रोजेक्शन शो और भव्य ड्रोन शो कार्यक्रमों का प्रमुख आकर्षण होंगे। सरकार का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से युवाओं को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और समानता के संदेश से जोड़ना है।
समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार इन आयोजनों के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी महाराज के समानता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानव गरिमा के संदेश को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में समरसता और सामाजिक न्याय को मज
