Times Now Navbharat: 'Madam' is going to enter Times Now Navbharat soon...promo launched

Times Now Navbharat में जल्द होने जा रही है ‘मैडम’ की एंट्री..प्रोमो लॉन्च

TV
Spread the love

Times Now Navbharat:  टाइम्स नाउ नवभारत का एक प्रोमो मीडिया जगत में कल से सुर्खियां बटोर रहा है। प्रोमो की लाइनें हैं- ‘मैडम आ रही हैं’..मीडिया के दिग्गजों ने तो ये अंदाजा लगा ही लिया होगा कि चैनल में कौन सी मैडम न्यूज की पाठशाला ज्वाइन कर रही हैं। लेकिन फिर भी इसे संस्पेंस रखा गया है। सूत्रों की मानें तो  न्यूज़18 इंडिया में सीनियर एंकर/Consulting Editor रूबिका लियाकत(Rubika Liyaquat) बहुत जल्द ही टाइम्स नाउ नवभारत ज्वाइन कर रही हैं। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। आपको बता दें ये वही न्यूज की पाठशाला है जिसे सीनियर एंकर सुशांत सिन्हा होस्ट किया करते थे।

आपको बता दें न्यूज18 इंडिया पर रुबिका लियाकत गूंज नाम से शो कर रही थीं। इसके पहले रूबिका लियाकत भारत-24 में रात 9 बजे का शो द रुबिका लियाकत शो’ (The Rubika Liyaquat Show) शाम 6 बजे दहाड़’ और वीकेंड प्रोग्राम बेबाक होस्ट करती थीं। भारत24 से पहले रूबिका एबीपी न्यूज़ के लोकप्रिय शो मास्टर स्ट्रोक को होस्ट कर रही थीं।

उदयपुर से ताल्लुक रखने वाली रूबिका लियाकत ने 2007 में लाइव इंडिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद रुबिका लियाकत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब एक साल तक लाइव इंडिया में काम करने के बाद रुबिका लियाकत ने इस्तीफा दे दिया और न्यूज़ 24 में बतौर एंकर और स्पेशल Correspondent ज्वाइन किया।

इसके बाद रूबिका Zee News का हिस्सा बनीं। और Zee News के लोकप्रिय डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ को होस्ट किया. यह शो बेहद लोकप्रिय हुआ। Zee News में रूबिका को सीनियर एंकर और एडिटर की जिम्मेदारी दी गई।

साल 2018 में रुबिका लियाकत ने Zee News से भी इस्तीफा दे दिया और एबीपी न्यूज़ नेटवर्क में शामिल हो गईं. रूबिका लियाकत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई दिग्गज हस्तियों का इंटरव्यू ले चुकी हैं।