News24: पत्रकारों के परिवार की मदद के लिए आगे आएं

TV

न्यूज़24 के दो पत्रकारों गौरव सिंह और मनोज कुमार का 11 जून को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। गौरव आउटपुट पर थे जबकि मनोज कुमार लाइब्रेरी में। 11 जून सुबह ऑफिस से शिफ्ट पूरी करके घर जाते वक्त ये हादसा हुआ है। सुबह 7.50 बजे ऑफिस से दोनों घर के लिए निकले और 8.15 बजे हादसे की ख़बर सामने आई। जानकारी के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर लॉरी ने टक्कर मार दी। जिससे इनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दोनों पत्रकारों के अचानक चले जाने से दोनों ही परिवारों पर पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों पत्रकारों के दो-दो बच्चे हैं और पत्नियां हाउस वाइफ। आय का कोई भी साधन नहीं है। ऐसे में हम पत्रकार साथियों को इस मुश्किल घड़ी में आगे आने की जरुरत है। जो साथी पत्रकारिता से नहीं भी हैं और इस अच्छे उद्देश्य के लिए मदद देना चाहते हैं उनका भी स्वागत है।

आप सबसे अपील है कि सहयोग कर दुखद परिवार की मदद करें.. ये मदद आप नीचे दी गई UPI I’d / BAR CODE / ACCOUNT NUMBER पर कर सकते हैं..

Account number :- 103501509823
Bank Name :- ICICI BANK
Account holder’s name :- JAI SHANKAR
IFSC Code :- ICIC0000171

UPI I’d – 9650081460@paytm

आपके द्वारा की गई आर्थिक मदद दोनो परिवार में आधी आधी दी जाएगी.. जिस से परिवार को दुख की घड़ी में मदद मिल सके..

निवेदक ..
समस्त न्यूज24 परिवार। अन्य जानकारी के लिए संपर्क सूत्र – 9650081460

याद रखिए..आपकी छोटी सी मदद दोनों परिवारों के बच्चों का भविष्य तय कर सकती है। आगे बढ़िए..बिल्कुल भी संकोच मत कीजिए। जो बन पड़े वो ऊपर दिए स्कैनर या फिर अकाउंट डिटेल में डालिए। इनके बच्चे..इनके परिजन आपको फिलहाल दुआएं ही दे सकते हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से गौरव और मनोज को एक बार फिर से श्रद्धांजलि। ईश्वर दोनों को अपने चरणों में जगह दे।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi