Girijesh Mishra: Senior journalist Girijesh Mishra is no more, wave of mourning in the journalistic world

Girijesh Mishra: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार गिरिजेश मिश्रा, पत्रकार जगत में शोक की लहर

TV
Spread the love

Girijesh Mishra मीडिया जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार गिरिजेश मिश्रा का निधन हो गया है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

गिरिजेश मिश्रा लंबे समय से मीडिया इंडस्ट्री का एक सम्मानित और चर्चित चेहरा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रेन हेमरेज होने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद वो कोमा में चले गए। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

गिरिजेश मिश्रा अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही मीडिया जगत के सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भी पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं।

गिरिजेश मिश्रा वर्तमान में टीवी9 भारतवर्ष में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे। इससे पहले भी उन्होंने आजतक, जी न्यूज, इंडिया न्यूज समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर कार्य किया और अपनी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा पत्रकारिता के प्रति समर्पण से अलग पहचान बनाई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

खबरी मीडिया की तरफ से हम सभी दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ऊं शांति !!