Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं से सीधे बातचीत के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम का नाम ‘लंच पे चर्चा’ रखा गया है। इसका उद्देश्य युवाओं की बातों को सुनना और उनके सुझावों को समझना है।
11 जनवरी को होगा ‘लंच पे चर्चा’ कार्यक्रम
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे होता है, लेकिन यह दिन कामकाजी होता है। इसलिए युवाओं की सुविधा को देखते हुए यह कार्यक्रम रविवार, 11 जनवरी को रखा गया है। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण ज्यादा युवा इसमें आसानी से शामिल हो सकेंगे।
यह भी पढ़े : Delhi News: स्वच्छ यमुना ही स्वस्थ दिल्ली की पहचान: रेखा गुप्ता
पिछले 11 साल की समस्याओं पर होगी खुली बात
इस कार्यक्रम में पिछले 11 सालों के दौरान युवाओं को आई समस्याओं पर खुलकर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा अपने अनुभव, शिकायतें और परेशानियां सीधे उनके सामने रख सकते हैं।
11 महीनों के काम का भी होगा रिव्यू
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि युवा चाहें तो सरकार के पिछले 11 महीनों के काम का ईमानदार रिव्यू भी दे सकते हैं। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि मिले सुझावों को एक्शन में कैसे बदला जाए।
मैसेज या कमेंट से भेज सकते हैं सुझाव
मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा है कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव डायरेक्ट मैसेज या कमेंट के जरिए भेज सकते हैं। इनमें से 15 से 20 युवाओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें लंच पर चर्चा के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़े : Delhi News: दिल्ली हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सराहा
आगे भी होंगे ऐसे कार्यक्रम
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि यह पहला ‘लंच पे चर्चा’ कार्यक्रम होगा। भविष्य में भी युवाओं से संवाद के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
